ठंड के मौसम में भी अगर आपको पसीना आ रहा है तो नजरअंदाज बिल्कुल न करें। ये कई बीमारियों के लक्ष्ण हो सकते हैं। अगर आपको पसीना आ रहा है बिना किसी कसरत के तो इसके बहुत से कारण हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं सर्दियों में पसीना आना कौन सी बीमारियों के लक्षण हैं।
Low Blood Pressure
अगर सर्दियों में पसीना आता है तो ये लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। लो ब्लड प्रेशर हो तो दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, जिससे बंद होने लगती है।
Low Sugar Level
सर्दियों में पसीना आता है तो शुगर लेवल की कमी भी हो सकती है। अगर कोई शुगर का मरीज है तो उसके लिए ये काफी खतरनाक स्थिती हो सकती है।
Hyperhidrosis
किसी को भी ये बीमारी होती है तो पसीना निकलता ही है, लेकिन सर्दियों में चेहरे, हथेलियों, तलवों में काफी पसीना आता है। अगर आपको ऐसा हो रहा हो तो ये हाइपरहाइड्रोसिस के संकेत हो सकते हैं।
Obesity
मोटापा की वजह से भी सर्दियों में पसीना आ सकता है। शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हो जाता है जिसकी वजह से ऐसी स्थिती बन जाती है। ऐसे में अगर आपको भी ठंड में पसीना आता है तो सावधान हो जाएं और डॉक्टर से जरूर मिलें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
