बाजारी समोसे किसको पसंद नहीं होते। सभी बहुत चाव लेकर उनका स्वाद लेते हैं लेकिन जब वही समोसे आपकी जान के दुश्मन बन जाएं तो क्या होगा। अब कुछ ऐसा ही 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ है। समोसे में आलू के साथ तली हुई छिपकली निकल जाए तो क्या होगा। अब 5 साल के श्रेयांश के साथ भी ऐसा हुआ है। 5 साल के लड़के ने समोसा खाया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसे तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल बाजार में से खरीदे गए समोसे के अंदर छिपकली थी और बिना देखे उसे बच्चे ने खा लिया जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

पेट दर्द के साथ शुरु हो गई उल्टियां

समोसे खाने के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और उसे पेट दर्द व उल्टियां शुरु हो गई। यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले 5 साल के लड़की का है। शहर के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा के परिजनों ने ढेकहा स्थित एक होटल से समोसा और जलेबी खरीदी। घर लाकर मासूम श्रेयांश शर्मा ने जब समोसे खाया तो उसे अजीब स्वाद लगा। उसने समोसे का कुछ हिस्सा खाया और उसे रखकर दूसरा समोसा उठाया। इसी बीच, परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़े गए। समोसे में छिपकली का सिर दिखाई दे रहा था। एक वीडियो में परिजन कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मुंडी बस बची है, बाकी सब खा लिया…’।

बच्ची का करवाया गया इलाज

छिपकली का हिस्सा खाने के कुछ देर बाद ही रीवा को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होनी शुरू हो गई। परिजन मासूम को लेकर तत्काल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां बच्चे को एडमिट करवाया गया और इलाज भी किया जा रहा है। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि समोसे में छिपकली थी, उसे खाने के बाद से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर पीड़ित मासूम का इलाज करवा रहे हैं। होटल मलिक की शिकायत वह खाद्य विभाग और पुलिस से करेंगे।

डॉक्टरों ने दी राय

डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, अभी उसकी हालत स्थिर है। इलाज भी किया जा रहा है, कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन यदि समोसा ज्यादा खाया होता और इलाज समय पर नहीं होता तो मुश्किल होती।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *