आशीष चंचलानी को कौन नहीं जानता, वे भारत के फेमस यूट्यूबर्स में से एक है। यूट्यूब पर उनके काफी सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन उनके फैन उन्हें तब देखकर हैरान हो गए जब वे अचानक से पतले हो गए। पहले वे काफी मोटे थे, लेकिन अब उनकी जॉ लाइन आ गई है और एकदम फिट हो गए हैं। यूट्यूबर ने एक पॉडकॉस्ट में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे मे बात की थी।

Overeating से बचें

उन्होंने कहा कि डाइटिंग का मतलब ये नहीं इतने सालों तक कुछ न खाओ। उतना ही खाना चाहिए जिससे आपका पेट भर जाए। ज्यादा भूख लगी है तो उससे कम ही खाएं। वे खुद भी प्री डायबिटिक हैं और हर हफ्ते गुलाब जामुन खाते थे। उन्होंने बताया कि जो लोग कहते हैं कि शुगर एक विलेन है, ऐसा कुछ नहीं है। जो भी खाना है सब खाओ लेकिन ओवरईटिंग से बचो।

लोगों के लिए मैसेज

थोड़े महीने पहले आशीष ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक वीडियो डाली जिसमें उन्होंने कहा कि अगर आप किसी दूसरे के कहने पर पतले होंगे तो दो दिन में ही हार जाएंगे, लेकिन वहीं आप अगर अपने लिए करोगे तो आपको परिणाम जरूर नजर आएंगे।

उन्होंने ये भी बताया कि अगर आपके शरीर पर 25-26 सालों का फैट है तो वे जल्दी खत्म नहीं होगा, उसे समय लगेगा। इसलिए अपने आपको डेडलाइन देना बंद करें। जितना धीरे चलेंगे उतना फायदा होगा। साथ ही उन्होंने खुद से प्यार करने को कहा। खुद को अहमियत दोगे तो ही कुछ कर पाओगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *