औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले गुण आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित होंगे। तुलसी की पत्तियों को अलग-अलग तरीकों से अपनी डेली डाइट में शामिल करें हालांकि, हर रोज तुलसी की पत्तियों का पानी पीना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। तो आइए जानते हैं इस पानी को पीने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ।
सेहत के लिए वरदान है तुलसी का पानी
हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीकर बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी में काफी हद तक आपको आराम मिलेगा। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है ऐसे में यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित होगा। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके माइंड और बॉडी को रिलैक्स करेंगे।

इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा
यदि आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुलसी का पानी पीना शुरू कर दें क्योंकि तुलसी वॉटर गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा रेगुलरली तुलसी का पानी पीने से आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम करेंगे। कुल मिलाकर तुलसी वॉटर आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में फायदेमंद रहेगा।
ऐसे बनाएं तुलसी का पानी
. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को साफ पानी से अच्छे से धो लें।
. फिर एक पैन में लगभग 2 कप पानी डालकर इसे उबलने दें।

. इसके बाद आपको उबले पानी में तुलसी की पत्तियों को मिलाकर इस पानी को लगभग 5-10 मिनट तक उबाल लें।
. फिर आप इस पानी को एक कप में छानकर इसमें शहद मिलाकर पी लें।
