बहुत सी ऐसी फिटनेस एक्टिविटीज आ गई हैं जिससे वजन कम किया जा सकता है, लेकिन हर चीज हर किसी के बस की बात नहीं होती। घंटों तक लोग जिम में एक्सरसाइज करते रहते हैं। कुछ लोग डांस, जुंबा, एरोबिक्स और साइकलिंग का सहारा लेते हैं।

अगर इनमें से आप कुछ नहीं कर पाते हैं तो ज्यादा कुछ न करें सिर्फ वॉक या दौड़ से भी वजन घटा सकते हैं। यदि रोजाना आप 45 मिनट की वॉक या दौड़ करेंगे तो महीनेभर में कई किलो वजन घटा सकते हैं तो यहां जानें कि महीने में रोजाना 45 मिनट की दौड़ करने से कितने दिनों में वजन घटेगा।

इतने किलोमीटर कर सकते हैं कवर

वजन घटाने की बात करें तो वॉक और जॉगिंग काफी असरदार और अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। बात करें रोजाना दौड़ की तो अगर आपकी स्पीड नॉर्मल है तो 45 मिनट या 1 घंटे में 3 से 4 किलोमीटर तक दौड़ कर पाएंगे। जो लोग सामान्य से थोड़ा फास्ट दौड़ते हैं वो 45 मिनट में 5-6 किलोमीटर कवर कर पाएंगे।

डाइट भी फॉलो करनी है जरूरी

अगर रोजाना ही आप ऐसे करेंगे तो आप करीब 150- से 200 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। रोजाना 1 घंटे दौड़ेंगे तो महीनेभर में 4-5 किलो वजन कम कर सकते हैं। नॉर्मल वॉक या जॉगिंग से 2-3 किलो वजन कम होगा। लेकिन ध्यान रखें कि वॉक के साथ आपको हेल्दी वेट लॉस डाइट को भी फॉलो करना है। नहीं तो आपको फायदा ज्यादा नहीं मिलेगा।

अपनी डाइट को भी हेल्दी बनाएं। बाहर का तला खाना छोड़ दें ताकि शरीर को घर का बना खाना और हेल्दी खाना लगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *