कुछ लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। अगर उनको सुबह एक बार चाय मिल जाए तो उनका सुबह का दिन बहुत अच्छा जाता है। कई लोग मसालेदार चाय पीते हैं और ठंड में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते हं। इन लोगों में एक्टर पंकज त्रिपाठी भी आते हैं मसाला चाय एक्टर की फेवरेट हैं और ब्रेकफास्ट में उन्हें इसके साथ पोहा खाना पसंद है। एक्टर अपनी मसाला चाय खुद ही बनाते हैं और इसमें खास मसाले भी जरुर डालते हैं।

पकंज की मनपसंदीदा चाय

इस चाय में मौजूद मसाले के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते कि यह भी चाय में डाला जाता है। नवभारत टाइम्स के अनुसार, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर प्राजक्ता कोली के साथ नेटफ्लिक्स के लिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने मसाला चाय की स्पेशल रेसिपी शेयर की। इस दौरान उन्होंने जब बताया कि चाय के अंदर तेज पत्ता डालते हैं तो प्राजक्ता कोली भी चौंक गई क्योंकि यह मसाला ज्यादातर लोग नहीं डालते

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DBlvvbmJs52/?utm_source=ig_web_copy_link

ठंड में तेज पत्ता खाने के फायदे

सर्दियों में ठंड लगने का खतरा रहता है साथ ही बैक्टीरिया, वायरस का संक्रमण भी बढ़ जाता है ऐसे में तेज पत्ता आपको इन सभी बीमारियों से बचाएगा। शोध के अनुसार, इसके अंदर एंटी इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह हमारे शरीर क बीमारियों से बचाने में मदद करेगा।

चाय में तेज पत्ता डालने के फायदे

. चाय का स्वाद बढ़ेगा

. तनाव और थकान होगी दूर

. रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए रहेगी हेल्दी

. टाइप-2 डायबिटीज से मिलेगी राहत

स्पेशल चाय के मसाले

. लौंग
. इलायची
. थोड़ा सा अदरक
. तेज पत्ता

ऐसे बनाएं चाय

. 1 कप पानी उबलने के लिए छोड़ दें।

. फिर इसमें तेज पत्ता छोड़कर सारे मसालों को कूट लें।

. अब उबलते पानी में तेज पत्ता समेत इन मसालों को डालें।

. जब मसाले अच्छी तरह उबल जाएं तो चाय पत्ती डालें।

. इसमें रंग और उबाल आने पर दूध मिलाएं।

. इसे थोड़ा उबलने दें और कप में डालकर पी लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *