ड्राई फ्रूट्स की बात हो तो अंजीर एक सुपरफूड माना जाता है। इसे फल और ड्राई फ्रूट किसी भी रूप में खाया जा सकता है। बहुत से लोग सूखे अंजीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन सूखे हुई अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके कुछ फायदों के बारे में।

भीगे अंजीर खाने के फायदे

भीगे अंजीर खाने से पेट और पाचन को बहुत फायदा होता है। अंजीर का पानी पीना किसी अमृत से कम नहीं है। कब्ज, गैस, एसिडिटी को दूर कर अंजीर शरीर को ताकत पहुंचाता है। शरीर से कमजोरी को दूर करने के लिए रोजाना इसका सेवन करें।

कब्ज से आपको छुटकारा मिलेगा। पानी में अंजीर को रखने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये एक अच्छा खाद्य पदार्थ बन जाता है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है। प्रेगनेंट महिलाओं, PMS और PCOD के मरीज भी अंजीर खा सकते हैं।

अंजीर के पानी के फायदे

अंजीर का पानी पीने से गैस एसिडिटी में आराम मिलता है। ये आंतों के लिए भी अच्छा माना जाता है। वेट लॉस चाहते हैं तो अंजीर का पानी मददगार साबित हो सकता है। त्वचा को हेल्दी बनाने और स्ट्रेस दूर करने में भी ये लाभकारी है।

इतना करें इसका सेवन

ज्यादा लालच के चक्कर में न खाएं क्योंकि इससे भारी नुसकान भी हो सकता है। एक दिन में 2-3 अंजीर से ज्यादा न खाएं। इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *