शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत पड़ती है। अगर एक भी चीज की कमी शरीर में हो जाए को दिक्कत हो जाती है। इसलिए शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए अन्य पोषक तत्वों समेत प्रोटीन का भरपूर सेवन करना चाहिए।

यदि इसकी कमी हो जाएगी तो हर समय थकान, कमजोरी, बालों का झड़ना, इम्यूनिटी का कमजोर होना, ज्यादा भूख लगना, ड्राई स्किन जैसे लक्षण शुरू हो जाते हैं। प्रोटीन की कमी की बात करें तो इसकी संभावना ज्यादा शाकाहारियों में होती है, क्योंकि वे नॉन वेज नहीं खाते। नॉन वेज को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसलिए वेजिटेरियन लोगों को डाइट में पनीर और टोफू शामिल करना चाहिए।

टोफू

टोफू को सोया दूध से बनाया जाता है। ये खाने में स्वादिष्ट होता है और काफी लोग इसे खाना भी पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 100 ग्राम टोफू में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन और 65 कैलोरी होती है। साथ ही करीब 35 प्रतिशत कैल्शियम, 30 प्रतिशत आयरन, और 7 प्रतिशत मैग्नीशियम मौजूद होता है।

खाने के फायदे

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टोफू के नियमित सेवन से हार्ट ठीक रहेगा। इससे धमनियां स्वस्थ रहती हैं और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में। कैंसर को रोकने में भी लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। वेट मैनेज करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। इससे हड्डियों की सेहत भी ठीक रहती है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा और इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क के कार्य को उत्तेजित करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *