आए दिन किसी न किसी के गले में कफ जम जाती है और ये एक काफी आम समस्या है। इस वजह से लोग परेशान भी हो जाते हैं। खासकर जब मौसम में बदलाव आता है तो इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज आपके लिए हम कुछ घरेलू नुस्खे लाए हैं जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

घरेलू उपाय

गरम पानी के साथ नमक के गरारे

कफ से निजात पाने के लिए गरम पानी में नमक मिलाकर गरारे कर सकते हैं। ये गले में जमे कफ को निकालने में मदद करेगा। साथ ही गले की सूजन भी कम होगी।

तुलसी

तुलसी को आयुर्वेद में वैसे ही काफी माना जाता है। तुसली के पत्तों का रस बनाकर अगर सेवन किया जाए तो कफ को कम करने में मदद मिलेगी। क्योंकि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को भी रोक सकते हैं।

गरम दूध में हल्दी

गले से कफ को खत्म करने के लिए आप गरम दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

अदरक

अदरक के रस की मदद से गले के इंफ्लेमेशन को कम किया जा सकता है। जिससे कफ को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

ह्यूमिडीफायर

यदि घर में ह्यूमिडीफायर चलाते हैं तो आपके आस-पास का वातावरण नमी से भर सकता है, जिससे गले में कफ की समस्या को कम होने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *