मधुमक्‍खी का डंक बच्‍चों के लिए बहुत ही दर्दनाक होता है। इसके काटने के बाद वाली जगह पर बच्चों को बहुत तेज खुजली और जलन की समस्या होती है। अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चों को कोई मधुमक्खी काट ले है तो पेरेंट्स घबरा जाते हैं और समझ नहीं आता हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। बच्चों को अगर कोई मधुमक्खी काट ले, तो क्या करना चाहिए आज आपको इस बारे में बताएंगे।

ठंडे पानी से सेंक

डंक निकालने के बाद प्रभावित जगह पर बर्फ लगाएं। बर्फ दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होगी। बर्फ को कपड़े में लपेटकर हल्के-हल्के प्रभावित स्थान पर लगाएं इससे त्‍वचा को ठंडक मिलेगी और दर्द में राहत मिलेगी।

बच्चे को खुजाने न दें

बच्चे को खुजली का एहसास हो सकता है लेकिन उसे खुजाने से रोकें क्योंकि इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। खुजली को कम करने के लिए ऊपर बताए गए उपाय फायदेमंद रहेंगे।

डंक निकाल दें

मधुमक्‍खी के काटने के बाद सबसे पहले डंक को निकालना लें, क्योंकि डंक में जहर होता है जो त्वचा के अंदर जाकर दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है। डंक को नाखून या किसी कार्ड की मदद से धीरे से बाहर निकालें लेकिन उसे दबाएं नहीं, क्योंकि इससे जहर त्वचा में और भी ज्यादा अधिक फैल सकता है।

शहद इस्तेमाल करें

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होंगे। प्रभावित स्थान पर थोड़ी मात्रा में शहद लगाएं और इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। यह त्वचा को आराम देगा और खुजली को भी कम करेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *