वजन घटाने के लिए डाइट में कई बदलाव करने पड़ते हैं। शुरुआत में डाइट या लाइफस्टाइल में कोई भी बदलाव अपनाना मुश्किल होता है लेकिन जब हमें इनकी आदत हो जाती है तो फॉलो करना आसान हो जाता है। वजन घटाने के लिए अलग-अलग अनाज जैसे कि गेहूं, ओट्स, बाजरा, रागी को डाइट में शामिल करना भी जरूरी माना जाता है। वहीं इस लिस्ट में जौ का नाम भी शामिल है। यदि आपका वजन हार्मोन इंबैलेंस या वाटर रिटेंशन की वजह से बढ़ा है तो जौ का सेवन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे आप अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं जौ को आप अलग-अलग तरीके से कैसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वेट लॉस में ऐसे फायदेमंद है जौ

जौ में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे काफी देर तक क्रेविंग नहीं होती और कैलोरी इंटेक भी कम होता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है और कैलोरी बर्न होती है। यह ग्लूटेन फ्री है जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर बैलेंस रहती है जौ हार्मोन को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे भूख कंट्रोल रहती है और वेट लॉस में मदद मिलेगी।

रोटी

जौ की रोटी वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन है। आपको गेहूं के आटे की जगह जौ का आटा इस्तेमाल करना है। जौ को पीसकर आप घर पर ही इसका आटा बना सकते हैं। इसके अलावा, इसके आटे को गेहूं के आटे के साथ मिक्स करके भी आप चाहें तो खा सकते हो। इससे बनी रोटी में कैलोरी कम होती है जिससे पेट जल्दी भरेगा।

सूप

वेट लॉस के लिए डिनर में आप जौ का सूप शामिल कर सकते हैं। यह लाइट डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। सूप बनाने के लिए आप टमाटर, प्याज, जौ, गाजर, धनिया और मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिनर में आप एक बाउल सूप ले सकते हैं इससे पाचन तंत्र को भी आराम मिलेगा।

चाय

दिन में एक बार जौ की चाय बनाकर भी आप पी सकते हैं। अगर आपको कोई हेल्थ इशु नहीं है तो खाली पेट इसका सेवन करें। चाय बनाने के लिए आपको एक कप पानी में जौ को उबालना है। अब छानकर इसका पानी पी लें।

दलिया

वेट लॉस के लिए जौ का दलिया भी एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। आप नाश्ते या लंच में जौ का दलिया खा सकते हैं। इसमें फाइबर ज्यादा होने के कारण यह पचने में भी आसान होगा। जौ का दलिया बनाने के लिए आप इसमें कई सारी सब्जियां मिला सकते हैं। इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी और वेट लॉस में भई मदद मिलेगी।

नोट: यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा रोज ले रहे हैं तो जौ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *