जब हम किसी से प्यार करते हैं तो हम ये नहीं सोचते कि अगर किसी दिन इससे बात होनी बंद हो गई तो? ये सोचने के अलावा हम बस प्यार कर बैठते हैं। एक समय ऐसा आ जाता है कि हम अपने प्रेमी से पागलों की तरह प्यार करने लगते हैं। कह सकते हैं कि हम उसके सम्मोहन में होते हैं। और जिस दिन वो छोड़ जाए या उससे बात हमेशा के लिए बंद हो जाए तो बहुत बुरा लगता है, मन करता है कि वो वापिस आ जाए या खुद उसके पास चले जाएं।
आप कहीं बार बहुत से ऐसे काम भी करते हैं जिससे आप अपने पुराने पार्टनर के पास वापिस जा सकें, लेकिन वो तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया है, अब उसके पीछे रोने का कोई फायदा नहीं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं जो आपको उसे भूलने में मदद कर सकती हैं।
पीछा करना करें बंद
पूर्व प्रेमी की जासूसी करना बंद कर दें। उसकी सभी चीजों के बारे में जानकारी रखने से अब कुछ नहीं होगा। वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया/गई है तो आप भी आगे बढ़ें। इन सबके अलावा ध्यान दूसरी चीज़ों पर लगाएं। ये करने से सिर्फ आपका दिल दुखेगा और समय बर्बाद होगा।
उसकी बुरी हरकतें और आदतें याद करें
अगर किसी को जिंदगी से निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले उसकी अच्छाइयों को याद करना बंद करें। अगर उसकी अच्छी चीजें याद करते रहेंगे तो उसे भुला नहीं पाएंगे। इसके अलावा उसकी ग़लतियों और कमियों को याद करें।
ध्यान को भटकाएं
जब आप फ्री हैं और उसकी याद आ रही है तो कोशिश करें दिमाग को कहीं और लगाने की। ऐसी गतिविधियां करें जो आप लंबे समय से करना चाहते थे।
अपने दोस्तों से मदद लें
प्रेमी से अलग होने के बाद आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं। दोस्त पक्का आपकी मदद करेंगे। मदद मांगने में शर्म बिल्कुल न करें। उन्हें कह सकते हैं कि जब भी आप गलती से पूर्व प्रेमी के बारे में सोचे या बोलें तो आपको तुरंत टोक दें।
सिर्फ एक ही इंसान नहीं रह गया
पूर्व प्रेमी गया/गई तो खत्म, अब आगे बढ़ें। सिर्फ दुनिया में वो ही आपके लिए नहीं रह गया/गई। अपने आस पास देखें, काफी लोग हैं। क्या पता इनमें से आपका कोई आने वाला साथी हो।
