पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही गहरा रिश्ता होता है। यह दो दिलों को जोड़ता है। इसमें प्यार, नोकझोंक, हंसी मजाक, लड़ाई-झगड़ा सब चलता है लेकिन कुछ कपल्स ऐसे होते हैं, जिनके रिश्ते में पति जरूरत से ज्यादा गुस्से वाला और जिद्दी होता है। यही नहीं कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं, जिनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है। ऐसे में उनकी पत्नियां अक्सर परेशान रहती हैं। यदि आपका पति भी गुस्सैल और जिद्दी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप उसे कंट्रोल कर सकते हैं।
बैठकर समझाएं
जब आपके पति का गुस्सा थोड़ा ठंडा हो जाए तो आप उनसे शांति से बात करें और उन्हें समझाएं कि उनका ऐसा व्यवहार गलत है। इससे सामने वाले को दुख पहुंचेगा। आप उनकी भावनाओं को समझें और पता लगाने की कोशिश करें कि उन्हें इतना गुस्सा क्यों आता है।

पहले जानें वजह
अगर आपको इस चीज का जवाब मिल जाए और लगे की इसमें आपकी गलती है तो आप खुद में बदलाव करें। इसके अलावा यदि उनके गुस्सा करने की वजह कुछ और है तो इस समस्या का आप समाधान ढूंढ सकती हैं।
रिश्तेदार या काउंसलर की मदद से लें
यही नहीं जब भी आपका हस्बैंड गुस्सा करें तो आप अपने बच्चों की मदद ले सकती हैं, क्योंकि बच्चों को देखने के बाद हर माता-पिता का गुस्सा ठंडा हो जाता है। यदि सारी कोशिश करने के बाद भी आप अपने पति के गुस्से को ठंडा नहीं कर पा रही हैं तो आप किसी रिश्तेदार या काउंसलर की मदद लें। काउंसलर आपके हस्बैंड को समझाने में पूरी कोशिश करेंगे।
शांत रहें
अगर आपका पति भी गुस्सैल है तो आप इन टिप्स को अपना सकती हैं। सबसे पहले जब भी आपका पति गुस्सा करें तो आप उसको जवाब ना दें और शांत रहने की कोशिश करें जिस कमरे में आपका पति है, उस कमरे से उठकर आप किसी और जगह चली जाएं।

आप कुछ समय के लिए आपके पति से दूर जा सकती हैं। ऐसे में उन्हें आपकी दूरी का एहसास होगा और वह अपनी गलती को सुधार कर गुस्सा करना कम कर देंगे। इन सभी टिप्स को फॉलो कर आप गुस्सैल पति के व्यवहार को थोड़ा बदल सकती हैं। ध्यान रहे कि हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है इसलिए धैर्य रखें और शांतिपूर्वक काम करें।
