त्योहारों का सीजन जोरों शोरों पर है, ऐसे में हर कोई चाहेगा की उसकी स्किन ग्लो करे। जिसके लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं और कॉस्मेटिक्स यूज करते हैं। वहीं कुछ लोग नेचुरल चीजों का उपयोग करना पसंद करते हैं। अब ऐसे में आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर ग्लो आए वो भी नेचुरल तरीके से तो आप इन आयुर्वेदिक सामग्रियों का फेस पैक लगा सकती हैं।
नीम फेस पैक
जैसे आपको पता ही है कि नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये जिद्दी मुंहासों से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बड़े छिद्रों को कसने में भी मदद करता है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच नीम के रस में एक चम्मच बेसन और कुछ बूंदें शहद की मिला सकते हैं।
एलोवेरा फेस पैक
एलोवेरा में बहुत से गुण पाए जाते हैं और ये बहुत लाभकारी है। जितना लाभकारी एलोवेरा है, उतना ही उसकी जेल भी। एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो त्वचा को रातों-रात ठीक करने में मदद कर सकता है। इसे लगाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल को एक चम्मच खीरे के पेस्ट के साथ मिला लें। इसे लगाने से जलन से राहत मिलती है।
चंदन फेस पैक
चंदन एक चमत्कारी आयुर्वेदिक चीज है जो त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। इसे लगाने से त्वचा का रंग निखारता है, काले धब्बे कम होते हैं। इसे लगाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर लें और चुटकी भर हल्दी मिला लें। साथ ही आप इसके साथ दो चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल मिला सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
