पूरे देश में दीवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर की सफाई, शॉपिंग और मिठाइयों की लिस्ट की तैयारी भी पूरी है। इस समय घर की सफाई और बाजार की भागदौड़ में अक्सर सभी अपनी करना भूल जाते हैं और इसका असर आपके शरीर पर दिखता है आपके बालों पर। सोने से शरीर की थकावट तो दूर हो जाती है, लेकिन आपके बालों का क्या? दीवाली पर घर को परफेक्ट लुक देने के चक्कर में ज्यादातर महिलाएं अपने बालों की देखभाल करना ही भूल जाती हैं जिसके कारण बाल फ्रिजी और डैमेज नजर आते हैं। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि दीवाली पर आपके बाल शाईनी दिखे तो आपको 3 DIY हेयर सीरम बताते हैं जो बालों को शाईनी बनाने में मदद करेंगे। इन तीनों सीरम की खास बात यह है कि बालों को मॉइश्चराइज करेंगे जिससे बाल शाइनी और मुलायम दिखेंगे।
गुलाब जल और आर्गन ऑयल का सीरम
इसमें मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प और बालों में मौजूद बैक्टीरिया को हटाकर फ्रिजिनेस को दूर करेंगे। जिससे बाल खूबसूरत और घने दिखेंगे।
सामग्री
गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच
आर्गन तेल – 1 बड़ा चम्मच
टी ट्री एसेंशियल ऑयल – 5-6 बूंदें

ऐसे बनाएं
. गुलाब जल और आर्गन तेल को मिलाकर इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं।
. फिर मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
. आपका गुलाब जल और आर्गन ऑयल का सीरम बनकर तैयार है।
. बालों पर स्प्रे करें और हल्के हाथों से मालिश करें।
एलोवेरा और नारियल तेल का सीरम
एलोवेरा में विटामिन-ए, सी, ई, फॉलिक एसिड मौजूद होता है। वहीं, नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है। यह दोनों ही चीजें बालों को नमी देने में मदद करेंगी जिससे बालों का झड़ना, टूटना और डैमेज कम होगा। एलोवेरा और नारियल तेल के पोषक तत्व बालों की फ्रिजीनेस को दूर कर इन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाएंगे।
सामग्री
एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच
नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल – 5-6 बूंदें
ऐसे बनाएं
. एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाएं।
. फिर इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छे से मिश्रण को बना लें।
. आपका एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर सीरम बनकर तैयार है।
. इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
. फिर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर इस सीरम का इस्तेमाल करें। इस सीरम को बालों की जड़ों में न लगाएं।
ग्रीन टी और बादाम तेल का सीरम
इसमें मौजूद कैटेचिन नाम का तत्व स्कैल्प को पोषक देकर बालों की समस्या से राहत दिलवाएगा। इसके साथ बादाम के तेल में विटामिन-ए, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होंगे जो बालों को गहराई से मॉइश्चराइजर करेंगे इससे बाल स्मूथ बनेंगे। ग्रीन टी और बादाम तेल के पोषक तत्व बालों का गिरना व टूटना बंद करने में भी मददगार होंगे।
सामग्री
ग्रीन टी – 1 कप
बादाम तेल – 1 बड़ा चम्मच
ऑलिव ऑयल- 4 से 5 बूंदें

ऐसे बनाएं
. सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी को गर्म करके ग्रीन टी बैग डालकर ग्रीन टी बनाकर तैयार कर लें।
. फिर ग्रीन टी को ठंडा होने दें और फिर इसमें बादाम तेल और ऑलिव ऑयल डालकर मिलाएं।
. आपका ग्रीन टी और बादाम तेल का हेयर सीरम तैयार हो गया है।
. इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और हल्के हाथों से बालों में स्प्रे करें।
. आप चाहें तो बालों को शैंपू से धोने से बाद भी ये हेयर सीरम लगाकर बालों को सेट कर सकते हैं।
