बेली फैट एक आम समस्या है, इसने सभी को परेशान करके रखा हुआ है। लोग घंटों ऑफिस में बैठे काम करते रहते हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी एक्टिव नहीं होती। जिस कारण पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाती है, जिसे कम करना मुश्किल होता है। लेकिन यहां आपको कुछ सरल और प्रभावी एक्सरसाइज बताई जाएगी, जिससे आपके पेट की चर्बी कम हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन्हें रोजाना किया जाए तो करीब दो हफ्तों के अंदर फर्क दिखेगा।
Crunches

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्रंचेस बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने से पेट पर असर पड़ता है, जिससे चर्बी घटने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और हाथों को सिर के पीछे रख लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए सिर और कंधों को ऊपर उठाएं और पेट के मसल्स को कंप्रेस करें।
Plank

प्लैंक चर्बी कम करने के लिए काफी असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पुशअप की पोजीशन में आएं लेकिन अपने शरीर को सीधा रखते हुए कोहनी और पंजों पर बैलेंस बनाएं। फिर उसी स्थिती में 30-60 सेकेंड तक रहना होता है। ये एक्सरसाइज आपके पेट की मसल्स को टोन करने के साथ आपकी पूरी कोर मसल्स को भी मजबूत बनाती है।
Cycle Crunches

इस एक्सरसाइज के जरिए पेट के दोनों साइड्स की मसल्स पर असर पड़ता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर हाथों को सिर के पीछे रखें। फिर जैसे साइकिल चलाते हैं वैसे अपने हाथों और पैरों से करें। दोनों साइड्स पर कम से कम 15-20 बार करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
