दशहरे के बाद से प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, दीवाली के दौरान प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों पर भी बुरा असर होता है। प्रदूषण त्वचा को खराब कर देता है। प्रदूषण की वजह से त्वचा डल और बेजान दिखने लगती है। इससे त्वचा पर मुंहासे और दाग-धब्बों की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में स्किन को प्रदूषण से बचाना बहुत जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण से स्किन को बचाने के लिए आप इन फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दही और हल्दी से बना फेस मास्क
बढ़ते प्रदूषण से स्किन को बचाने के लिए आप हल्दी और दही का फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें, इसमें बेसन और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। यदि आप इस मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा का प्रदूषण से बचाव रहेगा और साथ ही, स्किन से धूप-मिट्टी की गहराई से साफ भी होगी।

एलोवेरा फेस मास्क
यह फेस मास्क स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होगा। बढ़ते प्रदूषण से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आप एलोवेरा फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। यह फेस मास्क लगाने से प्रदूषण की वजह से होने वाली जलन और खुजली से राहत मिलेगी। एलोवेरा त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों से भी छुटकारा दिलवाएगा।
चावल और दूध से बना फेस मास्क
बढ़ते प्रदूषण से स्किन को बचाने के लिए आप चावल के आटे और दूध से बना फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चावल का आटा लें। इसमें 1-2 चम्मच दूध मिलाएं। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। चावल और दूध का फेस मास्क स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा। इससे सारे डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे और त्वचा पर निखार आएगा। आप रोज इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ओट्स से बना फेस मास्क
आप अपने चेहरे पर ओट्स का फेस मास्क लगा सकते हैं। यह फेस मास्क त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार होगा। बढ़ते प्रदूषण से अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आप ओट्स फेस मास्क लगा सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होंगे।

केले से बना फेस मास्क
बढ़ते प्रदूषण से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आप केले का फेस मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए आप केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। केला त्वचा को मॉइश्चराइज करेगा। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और स्किन मुलायम बनेगी। केला त्वचा पर जमी सारी गंदगी को भी हटाने में असरदार होगा।
