नहाना हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नहाने से न सिर्फ शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। वैसे तो हर मौसम में नहाना जरूरी है लेकिन सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग लोग नहाने से डरने लगते हैं। सर्दी में सर्द हवाओं के कारण नहाने से डरना आम है लेकिन यदि आपको भी नहाने से हमेशा ही डर लगता है, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना नहाने से डरना एक प्रकार की मानसिक समस्या है। इसे मेडिकल की भाषा में एब्लूटोफोबिया कहते हैं। एब्लूटोफोबिया से पीड़ित लोगों को नहाने, हाथ धोने और शॉवर लेने का बहुत ज्यादा डर लगता है। यह क्या है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।

एब्लूटोफोबिया क्या है?

यह एक तरह की मानसिक स्थिति है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को नहाने और शॉवर लेने में परेशानी होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ट्रस्ट सोर्स के अनुसार, एब्लूटोफोबिया पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है। इस मानसिक परेशानी का सामना कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में कर सकता है।

लक्षण

इसका मुख्य लक्षण नहाने से ही जुड़ा हुआ है। इसके अलावा एब्लूटोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति को सजने, संवरने और शारीरिक तौर पर साफ-सुथरा रहने में भी परेशानी होती है। कुछ अन्य लक्षण जैसे।

. नाड़ी या दिल की धड़कन तेज होना

. सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना

. बेहोशी या चक्कर आना

. अचानक गर्म या ठंडा महसूस होना

. कंपकंपी या थरथराहट

. अचानक पसीना आना

. मुंह का सूखना

. पानी देखकर घबराहट

कारण

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एब्लूटोफोबिया का मुख्य कारण क्या है इस पर जानकारी के लिए अभी शोध किए जा रहे हैं लेकिन अब तक जो एब्लूटोफोबिया के जो केस सामने निकलकर आए हैं, वह मुख्य रुप से किसी भयावह या दर्दनाक अनुभव के बाद ही निकले हैं। यदि कोई व्यक्ति परिवार में नहाना या डूबने का कभी अनुभव करता है, तो यह एब्लूटोफोबिया का कारण बन सकता है।

इलाज

एब्लूटोफोबिया का कोई सटीक इलाज नहीं है क्योंकि इससे पीड़ित लोगों का मानना है कि इसका कोई इलाज नहीं है जो उनकी मदद कर सके हालांकि, इसके लिए प्रभावी उपचार मौजूद हैं। मनोचिकित्सा उपचारों में एक्सपोजर थेरेपी और संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी के जरिए एब्लूटोफोबिया का इलाज किया जा सकता है। इसके साथ ही नहाने के डर को मन से निकालने के लिए परिवार और दोस्तों की मदद बहुत जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार, नहाने से डरने वाले लोगों को अगर रोजाना मोटिवेट किया जाए, तो उनके मन से यह डर निकल सकता है और वह एक नॉर्मल जिंदगी जी सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *