31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है। वहीँ इस दिन देश के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने तंबाकू के सेवन से जुड़े प्रमुख स्वास्थ्य, सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक नुकसानों से वर्तमान और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।वहीँ तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को आज तंबाकू नियंत्रण के लिए ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया।
तम्बाकू सेवन से जुडी बातों पर प्रकाश डाला गया
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1796475893948563919
बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। वहीँ इस साल की थीम बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना, युवाओं को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों से बचाने की तत्काल आवश्यकता के बारे है। चंद्रा ने तंबाकू सेवन के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जानकारी एक वीडियो के माध्यम से दी। उन्होंने तंबाकू के सेवन और तंबाकू के धुएं की जद में आने से बचने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर विभिन्न उपायों को लागू करने के लिए सरकार को एक्टिव रहने का रुख अपनाने के लिए कहा, जिससे इसका लाभ सभी समुदायों को हो सके।
डब्ल्यूएचओ फ्रेमवर्क कन्वेंशन

उन्होंने रेखांकित किया कि कैसे भारत द्वारा तंबाकू नियंत्रण पर ‘डब्ल्यूएचओ फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ की वजह से अच्छे रिजल्ट्स मिले हैं। उन्होंने तंबाकू निगरानी और निगरानी तंत्र द्वारा प्रमाणित ठोस परिणामों का उल्लेख किया। वहीँ युवा बच्चों और युवाओं को सभी तरह के तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को आज तंबाकू नियंत्रण के लिए ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया। वहीँ सिंधु ने एक वीडियो संदेश में सभी से तंबाकू के सेवन के खिलाफ अभियान में एकजुट होने का आग्रह किया।
