क्या आपको भी शिमला मिर्च खाना बहुत पसंद है अगर हां तो ये खबर आपके लिए है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शिमला मिर्च का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिमला मिर्च के काटने के बाद उसमे से एक धागे जैसी चीज निकलती है जोकि काफी हैरान करने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो में सफेद रंग की देखने वाली चीज धागा या रेशा नहीं है बल्कि एक कीड़ा है। जिसकी लंबाई करीब एक उंगली के बराबर है।
शिमला मिर्च का वीडियो हो रहा काफी वायरल
शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है। वहीं शिमला मिर्च से कई तरह की डिशेज भी तैयार किये जाते हैं। खासतौर पर इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चाइनीज डिशेज तैयार करते समय या पनीर की सब्जी बनाने में किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से शिमला मिर्च की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिससे देख आप काफी ज्यादा हैरान हो जाएंगे।
शिमला मिर्च से सांप की तरह रेंगता हुआ निकला कीड़ा

बता दें कि यह वीडियो X के हैंडल @Krishnavallabhi पर शेयर किया गया है। जिसमें एक महिला शिमला मिर्च काटती है। जिसके बाद वो शिमला मिर्च के अंदर से एक सफेद रंग का धागे जैसा दिखने वाला कीड़ा बाहर निकालती है जो सांप की तरह रेंगता है। वहीं इस कीड़े को थ्रेड वर्म कहा जाता है। इसकी लंबाई एक उंगली के बराबर होती है।
थ्रेड वर्म एक जानलेवा कीड़ा है
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये कीड़ा पेट के अंदर एक बार चला जाए तो ये बड़ी कोशिकाओं को खाने लगता है। जिससे उस इंसान की जान भी जा सकती है। हालांकि शिमला मिर्च के बीज में भी इनके अंडों के होने की चानसेज है। ऐसे में आप सब्जी को धोने के साथ-साथ काटते समय भी इसका खास ध्यान रखें। शिमला मिर्च जब भी काटे तो इसके बीजों को पूरी तरह से बाहर निकाल दें।
