क्या आप भी गर्मी के दिनों में अकसर सर्दी जुखाम से परेशान रहते हैं। अगर हां तो आप समर कोल्ड से ग्रसित हो सकते हैं। दरअसल इन दिनों जुकाम, खांसी और गले में होने वाला दर्द पूरी तरह से असामान्य नज़र आता है। लेकिन यह समर कोल्ड का लक्षण होता है। वहीं समर कोल्ड और विन्टर कोल्ड के लक्षण एक समान होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मियों में समर कोल्ड क्यों बढ़ने लगता है और इसके लक्षण और बचाव क्या हैं।

आखिर गर्मी में क्यों बढ़ने लगती है समर कोल्ड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक वातावरण में 200 से अधिक ऐसे वायरस पाए जाते हैं जो समरकोल्ड की वजह बनते हैं। हालांकि सर्दियों के महीनों में ज्यादातर राइनोवायरस कोल्ड की वजह बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सर्दियों में काफी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। जबकि गर्मियों में आमतौर पर नॉन पोलियो एंटरोवायरस की वजह से ये प्रॉब्लमस बढ़ती है। बता दें कि हवा में 60 से अधिक प्रकार के नॉन पोलियो एंटरोवायरस हैं जो लोगों को प्रभावित करते है।

जानिए क्या है समर कोल्ड के लक्षण

छींक आना और गले में दर्द होना

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन महसूस होना

मुंह में छाले होना

आंखों में पानी आना और चुभन होना

समर कोल्ड से बचने के उपाय

इन दिनों बॉडी को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें

हेल्दी डाइट लें

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

काम करते समय थोड़ा ब्रेक लें

हाथों को हमेशा साफ रखें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *