गर्मी का कहर इतना ज्यादा है कि स्किन तक खराब होने का डर है। ऐसे में यदि स्किन को अच्छा रखना है तो हमें अपनी डाइट का ख्याल रखने की जरूरत है। वहीँ अगर डाइट में विटामिन सी को भरपूर मात्रा में लिया जाये तो स्किन ग्लो करने लगती है। इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी बढ़ाने काम भी करती है। वहीँ ये बालों को भी हेल्दी रखती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी कम होता है उन्हें आंख, बाल और त्वचा संबंधी समस्याएं होने का खतरा आधिक रहता है। इसका असर दांतों और नाखूनों पर भी पड़ता है।
आखिर विटामिन सी इतना महत्वपूर्ण क्यों है
आपको बता दें विटामिन सी पानी में घुलनशील है। इसलिए आपको अपने डेली डाइट में विटामिन सी की आवश्यकता होती है। विटामिन सी की कमी को खान-पान से पूरा कर सकते हैं। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में संतरा, नींबू, आम, खट्टे फल और हरी सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा कुछ मसालों और जड़ी-बूटियों में भी विटामिन सी होता है।
बता दें कई बार आनुवांशिक विकारों और मेटाबोलिक विकारों की वजह से भी शरीर में विटामिन सी की कमी होने लगती है। अगर आप बहुत ज्यादा वर्कआउट कर रहे हैं तो या फिर डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो शरीर में विटामिन सी की कमी होने का खतरा रहता है।
त्वचा पर विटामिन सी की कमी के लक्षण
ड्राई स्किन का होना
कई बार त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और बेजान होने लगती है। त्वचा की ऊपरी परत का अत्यधिक ड्राई होना होना विटामिन सी की कमी का संकेत देता है। हालांकि, कई बार मौसम में बदलाव और पानी की कमी के कारण भी स्किन ड्राई होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
ठीक होने में देरी होना
जब शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो किसी भी तरह का घाव ठीक होने में काफी समय लगता है। कुछ लोग इसका कारण समझ नहीं पाते हैं। वहीँ मधुमेह के रोगियों के साथ भी ऐसा ही होता है, विटामिन सी की कमी के कारण चोट और घाव ठीक होने में बहुत समय लगता है। यह विटामिन सी की कमी का लक्षण है।
झुर्रियां होना
अगर त्वचा ज्यादा रूखी है तो चेहरे पर झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगती हैं। त्वचा का रूखापन बढ़ने लगता है और चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसका कारण विटामिन सी की कमी भी हो सकती है। विटामिन सी की कमी के कारण आंखों के आसपास की त्वचा भी सिकुड़ने लगती है।
त्वचा पर चकत्ते का होना
अगर स्किन पर दाने या चकत्ते हो रहे हैं तो आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो रही है। कई बार लोगों की त्वचा पर लाल रंग के छोटे-बड़े धब्बे दिखने लगते हैं। ये लक्षण विटामिन सी की कमी के ही होते हैं। इसलिए त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
विटामिन सी किन चीजों से पूरा हो सकता है
फल और सब्जियां विटामिन सी का सबसे अच्छा आहार स्रोत प्रदान करते हैं। विटामिन सी के अच्छे स्रोत वाले खाद्य पदार्थों के कुछ उदाहरणों में शामिल हैं
संतरे, नींबू और कीवी सहित खट्टे फल खाएं
स्ट्रॉबेरीज का सेवन करें
टमाटर, सफेद आलू खा सकते हैं
क्रूसिफेरस सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, पत्तागोभी और फूलगोभी डाइट में लें
