आजकल कहीं जगहों की एयर क्वालिटी इतनी खराब हो गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। अब आगे दीवाली आने वाली है जिसकी वजह से और ज्यादा मुश्किल हो सकती है। ऐसे में बहुत से लोग ऑफिस जाते हैं। एयर पॉल्यूशन के कारण उन्हें ऑफिस जाते समय परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं जिनकी मदद से आपको बाहर निकलने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Air Quality चेक करें

घर से बाहर निकलने से पहले अपने क्षेत्र की वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी रखें। इसकी मदद से बाहरी गतिविधियों की योजना बनाने और प्रदूषण के उच्च स्तर के संपर्क में आने से बच सकते हैं।

सुबह की सैर न करें

अगर आपको लगे कि एयर पॉल्यूशन हाई लेवल पर पहुंच गया है तो मॉर्निंग वॉक से बचें। अगर आप फिर भी जाते हैं तो स्वस्थ होने की बजाय बीमार हो जाएंगे। क्योंकि एयर पॉल्यूशन की वजह से सांस लेने में दिक्कत और शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

ज्यादा बाहर न जाएं और Air Purifier का इस्तेमाल करें

जब हवा खराब हो तो बाहरी गतिविधियों को सीमित कर लें, जैसे कि जॉगिंग या साइकिल आदि। कम भीड़भाड़ वाली और कम प्रदूषित जगहों पर जाएं। साथ ही हवा से पार्टिकुलेट मैटर और एलर्जेंस को हटाने के लिए एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करें, ताकि घर के अंदर सब ठीक रहे।

मास्क जरूर लगाएं

जब हवा की गुणवत्ता खराब हो तो बाहर जाते समय मास्क जरूर लगाएं। N95 या N99 मास्क फ़िल्टर करने के काम आते हैं तो आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी पिएं और फल खाएं

रोजाना ऑफिस जाने वाले लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जब आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा तो आपको दूसरी गंभीर बीमारी होने की संभावना कम होगी। साथ ही अपनी डाइट में विटामिन सी और फल को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। जिससे आपकी इम्युनिटी बनी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *