इन दिनों बहुत से लोग अपने बढ़ते वजह से परेशान है। हालांकि इसके पीछे की वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट को प्रमुख कारण माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है वजन बढ़ने के और भी कई वजह हो सकते हैं जिसमे से ऑफिस में काम करना भी वजन बढ़ने की एक वजह है। ऐसे में आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि ऑफिस में काम करने से कैसे वजन बढ़ सकती है। अगर आप भी ऑफिस वर्क करती हैं और वेट गेन के कारण परेशान है तो यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं ऑफिस वर्क के दौरान वजन बढ़ने के फेक्ट क्या है और इसे कैसे कम किया जा सकता है।

जानें वर्कप्लेस पर किन कारणों से बढ़ते हैं वजन 

अनियमित रूप से घंटों काम करना

अकसर लोग सुबह से लेकर देर शाम तक ऑफिस में काम करते हैं। जिस वजह से उनके खाने का समय भी अनियमित हो जाता है। इसके अलावा वे कोई फिज़िकल एक्टिविटी नहीं कर पाते है। वहीं ऑफिस से घर जाते ही आपको बहुत ज्यादा थकान हो जाता है और आप खाना खाकर सीधे बिस्तर पर सो जाते हैं। दरअसल ऐसा करने से बॉडी हॉर्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं, जिससे आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है। जिससे आप बहुत ज्यादा कैलोरी लेना शुरू कर देते हैं। इससे भी वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव में रहकर ईटिंग करना

ऑफिस में काम करते हुए स्ट्रेस फील करना नॉर्मल है। लेकिन ऑफिस में स्ट्रेस में रहते हुए खाना खाना भी आपके वजन बढ़ने का खतरा बन सकता है। दरअसल आप जब स्ट्रेस में रहते हैं तो आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है। ऐसे में आप काम करने के साथ अनहेल्दी चीजे खाने लगते हैं। अगर आप ऑफिस स्ट्रेस को मैनेज नहीं कर पाते हैं तो इससे आपको वेट गेन हो सकता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना

ऑफिसवर्क के दौरान वजन बढ़ने का एक और कारण कम पानी पीना भी है। दरअसल काम के दौरान वो इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वो पानी पीना ही भूल जाते हैं। इतना ही नहीं वो चाय और कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते है। वहीं कम पानी पीने और चाय अधिक पीने से बहुत ज्यादा नींद आएगी और साथ ही तेजी वजन भी बढ़ेगा।

अनहेल्दी स्नैक्स का सेवन करना

अकसर लोग ऑफिस में लंच करने के समय घर का खाना खाते हैं लेकिन जैसे ही शाम के 4 बजते है वो काफी ज्यादा थक जाते है। जिसके बाद आप सैंडविच और स्ट्रीट फूड जैसे खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित होते हैं। तो यह भी वजह बढ़ने के कारणों में से एक है।

बढ़ते वजन को ऐसे करें कम

काम करते हुए हर 2 घंटे पर एक छोटा ब्रेक लें

योग, मैडिटेशन, डीप ब्रीदिंग जैसी गतिविधियां करें

खाने की क्रेविंग्स हो तो अपने पास हेल्दी स्नैक्स जिसमें नट्स, फ्रूट्स, आदि रख सकते हैं

ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करेंगे

कॉफ़ी, चाय और अन्य ड्रिंक के सेवन से बचें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *