यूं तो आपने तंबाकू और सिगरेट पर वार्निंग लेबल लगा देखा ही होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि अब प्री-पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर भी ये वार्निंग लेबल लगने वाला है। हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि प्री-पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा शुगर की मात्रा होती है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसे में प्री-पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा शुगर की बढ़ती जांच को देखते हुए सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI को इन प्री-पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर वार्निंग लेबल लगाना अनिवार्य कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है ।
क्या है पूरा मामला
बीते कुछ दिन पहले ही इंटरनेशनल फूड प्रोडक्ट की प्रसिद्ध कंपनी नेस्ले कई देशों में बेचे जाने वाले बेबी फूड पाउडर में चीनी मिलाने को लेकर काफी विवाद में है। यह कंपनी सिर्फ छोटे और मध्यम देशों में ऐसा कर रही हैं लेकिन अमीर देशों में ऐसा करने से बच रही है। ऐसे में हेल्थ मिनिस्ट्री ने यह फैसला लिया है कि अब सभी फूड आइटम्स के पैकेट्स पर चीनी की मात्रा को दिखाने वाला लेबल लगेगा ठीक वैसे ही जैसे सिगरेट पर चेतावनी के साथ लगा होता है। वहीं अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से शुगर से होने वाली समस्याओं में कमी आ सकती है।
फूड पैकेट्स पर पीला पट्टी लगाना अनिवार्य
बता दें कि हेल्थ मिनिस्ट्री के सीनियर अधिकारियों की तरफ से फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्स एक्ट, 2006 में संशोधन करने के लिए FSSAI को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें बताया गया कि फूड पैकेट्स पर एक पीले रंग की पट्टी लगाना जरूरी होगा जिसमें चीनी की मात्रा का प्रतिशत साफ-साफ दिखाया जाएगा।
