रिश्तों में विश्वास और ईमानदारी होनी बहुत जरूरी है, नहीं तो रिश्ते टूट जाते हैं। विश्वास और ईमानदारी ही एक रिश्ते की नींव होती है अगर वो ही खराब हो गई तो रिश्ता तो गया साथ में इंसान भी टूट जाता है। इन मामलों में महिलाओं का कहना है कि पुरुष ये सब करने में काफी आगे होते हैं। वे चीटिंग करते हैं, लेकिन वे ऐसा क्यों करते हैं? चलिए जानते हैं।

Emotional Dissatisfaction

जब पुरुष अपने शादीशुदा या प्रेम संबंधों में इमोशनल संतुष्टि नहीं ले पाता तो वे बाहर किसी अन्य के साथ वो खुशी ढूंढने की कोशिश करता है। इसका कारण हो सकता है कि वे अपने साथी से इमोशनल जुड़ाव महसूस नहीं करता।

Male Ego

जब पुरुष खुद को एक कामयाब, अट्रैक्टिव या काबिल इंसान के रूप में महसूस नहीं कर पाता तो वे किसी अन्य के साथ जुड़कर अपनी मर्दानगी या Male Ego को साबित करने की कोशिश करता है।

Excitement की कमी

जब रिश्ते में उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें उत्तेजना नहीं मिल रही है तो वे एक नया रिश्ता या नए व्यक्ति की तलाश करते हैं, जिससे उनके जीवन में नई एनर्जी और उत्साह आता है।

मौकापरस्त

कई बार पुरुष धोखा देने का कारण खोज रहे होते हैं। जब उन्हें कोई ऐसा मौका मिलता जाता है तो उन्हें अपने धोखा देने की संभावना का अहसास नहीं होता और न ही पकड़े जाने का डर होता है।

Sexual Diversity

पुरुष एक ही पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने से ऊब जाते हैं तो उन्हें नई सेक्सुअल डायवर्सिटी की चाहत होती है। इसमें वे अपने मौजूदा रिश्ते को महत्व नहीं देते और बाहर किसी अन्य के साथ संबंध बनाने की लिए निकल जाते हैं।

रिश्तों में खुली बातचीत होनी चाहिए। ये धोखे की वजहें हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये ठीक हैं और बेधड़क किसी को भी धोखा दे सकते हैं। अपने साथी के साथ बात करें और स्थिती को ठीक करने की कोशिश करें अगर आपको लगता है कि बात नहीं ठीक हो रही तो अपने साथी के साथ मिलकर ही इस रिश्ते को खत्म करें न कि उन्हें धोखा दें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *