दिल्ली में हर साल दिवाली आने से पहले और बाद में प्रदूषण का प्रकोप काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदूषण और दूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजधानी के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 के पार पहुंच चुका है। सोमवार सुबह के समय दिल्ली में धुंध की एक पतली लहर पड़ गई थी, जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाई हुई है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
300 के पार पहुंचा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के समीर एप के अनुसार, आज सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध की चादर दिखाई दी। एक्यूआई 307 तक पहुंच गया था, जोकि प्रदूषण की एक खराब श्रेणी में मानी जाती है जबकि एक दिन पहले एक्यूआई 278 के करीब था। माना जा रहा है कि हवा की रफ्तार अब दिल्ली वालों की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है।

कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 350 के पार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी में कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जिनका एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया है जैसे कि आनंद विहार इलाके में 367, अलीपुर 314, बुराड़ी 358, बवाना 352, जहांगीरपुरी 345, नरेला 321, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 308, मंदिर मार्ग 306, पटपड़गंज 308, अशोक विहार 331, मुंडका 332 और द्वारका समेत कई अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 350 पहुंच चुका है हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अभी भी सतर्कता बरत रहा है। विभाग की ओर से दिल्ली के प्रदूषण पर नजर रखने के लिए कुल 523 टीमें गठित की गई हैं।
लोगों को हो रही परेशानियां
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पीछे पराली जलाए जाने को बड़ा कारण माना जा रहा है। प्रदूषण के चलते अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई है। वहीं, इसके चलते लोग गले में दर्द और आंखों में जलन होने की भी शिकायत कर रहे हैं।
ऐसे करें अपना बचाव
. इससे बचने के लिए बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने से बचें।
. घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाना न भूलें।

. ज्यादा एक्यूआई वाले इलाकों में जाने से बचें।
. साफ पानी पिएं और बाहर का कुछ न खाएं।
