हर किसी के पीरियड्स का अनुभव अलग होता है। किसी को लाइट, मीडियम, हैवी या बहुत हैवी फ़्लो के साथ हो सकते हैं। कुछ के लिए पीरियड्स फ्रस्टेटिंग हो सकते हैं और कुछ के लिए ये आम दिनों की तरह। पीरियड्स में क्रैम्प्स, दर्द, ना रूकनेवाली खुजली, थकान आदि का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में क्रैम्प्स आम हैं, लेकिन स्किन इरिटेशन नहीं। एक्सपर्ट्स ने पीरियड्स से सही तरीक़े से ढील करने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं ताकि महिलाएं बेहतर महूसस कर सकें।

Track Periods

पीरियड्स को ट्रैक करना बहुत ज़रूरी है। न ही शुरुआत बल्कि आखिरी के दिन और छोटे-छोटे बदलाव को भी नोटिस करें। उदाहरण के लिए कौन-सा दिन लाइट और हैवी फ़्लो था और फ्लो कितना था ये भी नोट करें। ये सब सही तरह तभी ट्रैक किया जा सकता है जब आप मेंस्ट्रूअल कप या मेंस्ट्रूअल डिस्क का यूज करती हैं। ट्रैकिंग से आप ये अनुमान लगा सकती हैं कि अगले पीरियड्स की डेट क्या हो सकती है।

Hydrate रहें और Healthy diet फॉलो करें

सही तरह और पूरी मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और सिरदर्द से बचने में मदद मिलेगी साथ ही ब्लोटिंग भी कम होगी। डाइट में आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड, विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें ताकि शरीर पीरियड्स में होने वाले प्रभावों से निपटने के लायक बनें। डाइट के अलावा पीरियड्स में आप डार्क चॉकलेट, नट्स, केले, सेब, पपीता और क्रैनबेरी जैसे खाद्य पदार्थ भी ले सकती हैं।

Daily Exercise

कसरत से आपका दिमाग़ और शरीर रिलैक्स रहेगा। यह एक तरह से प्राकृतिक एंडोर्फ़िन को टैप करता है, जो आपके मूड को अच्छा बनाने में मददगार है। यदि आप क्रैम्प के दौराऩ योग और ध्यान करते हैं तो इससे थकान और दर्द के स्तर को कम होने में मदद मिलती है और बदले में आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।

अच्छे और Safe प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

ऐसे प्रॉडक्ट्स का यूज करें जिससे आपकी त्वचा प्रभावित न हो जिसमें पैड, पैंटी, टैम्पोन, लाइनर आदि शामिल हैं। मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन आधारित प्रोडक्ट्स कारगर होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *