पति और पत्नी का रिश्ता बहुत प्यारा और नाजुक होता है। इसे संभाल कर रखने की जरूरत होती है, अगर हल्की सी भी तरेड़ आई तो रिश्ता खराब हो सकता है जिसे फिर शायद दुबारा बनाना मुश्किल हो जाए।लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके पति के खिलाफ कुछ रिश्तेदार भड़काने की कोशिश करते हैं, जिससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा हो सकता है।

ऐसे हालात में जरूरी है कि आप समझदारी के साथ, सेंसिटिव होकर कोई भी निर्णय लें। जिससे आपका रिश्ते मजबूत रहें और दिमागी में सुकून भी बरकरार रहे तो आइए जानते हैं ऐसी सिचुएशन में पत्नी को क्या करना चाहिए।

दोनों साइड समझें

अगर कोई आपको आपके पति की हरकतों के बारे में बताए तो उसे पूरी तरह सच न मानें। अपने पति की साइड की स्टोरी जानने की भी कोशिश करें। क्या पता आपके रिश्तेदारों को गलतफहमी हो। पति के नजरिए को भी समझें और फिर कोई फैसला लें।

पति को स्पोर्ट करना

शादी के बाद पति आपकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है। अगर आपका पति सही है तो उसे पूरी तरह सपोर्ट करें और जब भी उसके खिलाफ बोले तो आप उसके साथ खड़ी रहें। जब आपके लाइफ पार्टनर को लगेगा कि आप उनके साथ खड़ी हैं तो आपसी भरोसा और गहरा हो जाएगा। अगर पति ने गलती करी है तो भी उन्हें निजी तौर पर बताएं, लेकिन परिवार के सामने उनकी साइ़़ड लें।

Patience

जब आपको लगे कि ऐसा कुछ हो रहा है तो उस समय शांत रहें और धीरज रखें। उसी समय रिएक्ट न करें। इमोशन पर काबू रखें और गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें। पति के साथ मामले पर बात करने से पहले जान लें कि जो बात रिश्तेदार कह रहे हैं वो सही है या गलत। वैसे इन मामलों में किसी पर विश्वास न ही किया जाए तो ही सही है।

Limit

अगर बार बार आपके रिश्तेदार आपकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दे रहे हैं या पति के खिलाफ बातें करते हैं तो जरूरी है कि आप उनकी लिमिट तय कर लें नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। उन्हें बताएं कि वे अपनी परेशानियां खुद सुलझा लेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *