कभी न कभी ऐसा होता है कि हम किसी को पसंद करते हैं तो वे हमारा क्रश बन जाता है, लेकिन उसे बोलना हमारी ताकत से बाहर होता है। हमारे अंदर डर बैठ जाता है कि कहीं वो मना न कर दे या उसका पहले से ही कोई पार्टनर न हो तो ऐसे में हम अपनी फीलिंग अपने अंदर ही दबा देते हैं और आगे बढ़ते हैं। लेकिन कहते हैं न दुनिया बहुत छोटी होती है, कोई भी कभी न कभी मिल ही जाता है और ऐसे में आपका क्रश भी मिल सकता है तो यहां जानें कि उस मुलाकात में क्या बातें हो सकती हैं।
पुरानी फीलिंग वापिस आना
अक्सर ऐसे होता है कि अपने क्रश को बहुत समय बाद देखने पर आपकी फीलिंग वापिस आने की कोशिश करे, क्योंकि आपके दिल और दिमाग के लिए वो एक अधूरा प्यार है। उससे सोशल मीडिया के जरिए बात हो सकती है या यूहीं कभी मिल सकते हैं। ऐसे में आप उनके साथ अब खुल कर बात करेंगे और हो सकता है ये सब रोज का काम हो जाए। आप बेफ़िक्र होकर भी बता सकते हैं कि उसके लिए आप क्या फ़ील किया करते थे और आपको हैरान नहीं होना चाहिए अगर इन बातों से वे आपमें रूचि ले।
पहले जैसा Attractive न होना
जब आप सालों बाद मिलें तो हो सकता है कि आपका क्रश पहले जैसा आपको अच्छा न लगे। सालों में बहुत से बदलाव आते हैं। हमारी आदतें बदलती है, पसंद बदलती रहती हैं।
गुस्सा आना
हो सकता है इतने सालों बाद मिलने पर आपके अंदर उसके लिए गुस्सा हो। ये गुस्सा किसी अनसुलझी बात की वजह से भी हो सकता है या ऐसे भी। इस बात का भी गुस्सा हो सकता है कि उस समय आपने कितनी मेहनत करी पर इसने कभी भाव नहीं दिया। उस समय जो चोट दिल पर लगी वे ताजी हो सकती है।
आप उसको देखकर ये भी सोच सकते हैं कि ये फिर से क्यों मिल गया/गई या कुछ भी। लेकिन आपको चिंता नहीं लेनी क्योंकि आप दोनों अब मेच्योर हो चुके हैं। उस वक्त जो था वे पुराना हो चुका है और अब समझदारी के साथ आगे बढ़ें। जरूरी नहीं कि अगर आपका क्रश वापिस आ गया है तो आपको उसके साथ ही होना है, इसलिए समझदारी के साथ निर्णय लें।
