हम जो भी इच्छा रखते हैं, वे किसी न किसी तरीके से हमारे शरीर के हाव भाव से दिख जाती है। जाने अनजाने में हमारा शरीर इशारों से हमारी इच्छाएं बता देता है। इस समाज में खुलकर सेक्स की इच्छा व्यक्त करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन हमारा शरीर उसके इशारे दे ही देता है। इसलिए यहां हम बताएंगे कि कौन से ऐसे इशारे हैं, जो सेक्स के लिए आमंत्रण देते हैं।
मुस्कान और टच करना
ये सबसे कॉमन बॉडी लैंग्वेज है, जब पार्टनर सेक्स के लिए आतुर होता है। उसके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान होती है। छोटी-सी मज़ाकिया बात पर भी वे जोर से हंस देता है। आपका पार्टनर स्पर्श करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाएगा। बार-बार हाथों और उंगलियों को सहलाना, एक संकेत है कि वे कुछ और चाहता है।
Intoxicating Smile
किसी भी चीज को जब आपका पार्टनर मादक लहज़े में कहे या करे तो समझ जाए। आपके कानों के पास आकर फुसफुसाना या मादक स्माइल। इस तरह कानों में फुसफुसाना जैसे उसकी गर्म सांसें आपको अंदर तक छू जाए। सांसों की गर्माहट के इशारे को समझना आपकी जिम्मेदारी है।
हल्के से Lips चबाना
फ़िल्मों में हम अक्सर देखते हैं कि कामोत्तेजना का संकेत देने के लिए होंठों को हल्के से चबाते हैं। इस एक्स्प्रेशन की बात करें तो ये सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, असल में भी इसका प्रयोग किया जाता है। निचले होंठों को हल्के से चबाने का संकेत होता है कि आई एम रेडी फॉर इट। अगर ऐसे माहौल में उत्तेजित गाना लग जाए तो फिर पक्का हो जाता है।
बालों से खेलना
महिलाएं जब बार बार अपनी लटों से खेलें या पुरुष बालों पर हाथ फेरे तो जान लें ये सेक्स का इशारा है। महिलाएं तो अक्सर बालों के खेल से आकर्षण का संकेत देने में माहिर होती हैं। बालों की खुशबू कुछ पुरुषों को बहुत मनमोहक लगती है। महिलाएं मादक अंदाज़ में बालों को सुलझाती, झटकती हैं या पुरुष पार्टनर के चेहरे या शरीर पर उड़ने देती हैं।
ये कुछ इशारे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं अपने पार्टनर को समझने में कि वे क्या चाहता/चाहती है।
