बदलते लाइफस्टाइल ने बहुत कुछ बदल दिया है। हमारी हर चीजों में बदलाव आ रहे हैं। पहरावे से लेकर खानपन तक। अगर खाने पीने की बात करें तो इतना खराब हो चुका है कि हम खुद को हेल्दी नहीं कह सकते। खानपान के तरीके की वजह से हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। ये सिर्फ किसी एक देश की समस्या नहीं है बल्कि पूरी दुनिया की है। ऐसे में जब वजन घटाने की बात आती है तो बहुत से लोगों को गलतफहमियां हो जाती हैं और वजन घटने की जगह बढ़ने लगता है।

इस चक्कर में लोग खाना छोड़कर बैठ जाते हैं। दिनों तक भूखे रहते हैं, जैसे इससे वजन कम हो जाएगा। क्या आपको भी लगता है कि भूखे रहने से मोटापा सच में कम होता है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कम खाना, वजन घटाना?

वजन कम करना है तो कैलोरी भी कम करनी पड़ेगी। कैलोरी में कमी का मतलब है कि जितना आप खा रहे हैं, उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करना। कैलोरी कम करने के लिए ज्यादा चल सकते हैं। ये थोड़ी देर के लिए कर सकते हैं आप, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा हो सकता है। वजन कम करने के लिए संतुलित खाना खाएं और एक्सरसाइज पर भी फोकस करें।

भूखा रहना, वजन कम करने में लाभकारी?

क्रैश डाइट के बारे में आपने सुना होगा। इसमें सामान्य से कम खाना खाया जाता है और इसे फॉलो करना भी काफी मुश्किल है। इसे लंबे समय तक किया जाए तो वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई अहम पोषक तत्व गायब रहते हैं। भूखे होने से हाई फैट, हाई शुगर वाले फूड्स का सेवन ज्यादा होता है, जो वजन को बढ़ा देता है।

वेट लॉस का दुश्मन कॉर्ब्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वजन घटाने के लिए सिर्फ प्रोटीन ही काफी नहीं है बल्कि डाइट में कार्ब्स भी होने चाहिए। इससे शरीर की एनर्जी बूस्ट होती है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को फाइबर देता है, जो डाइजेशन में मदद करता है। जब तक आप कॉर्ब्स का सही तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, तब तक वेट लॉस के लिए ये दुश्मन नहीं है। उदाहरण के लिए अगर ब्रेड-बिस्किट जैसी चीजों से शरीर को कॉर्ब्स मिल रहा है तो वजन कम करने में हानिकारक हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *