प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है। ये किसी भी व्यक्ति को एक अलग दुनिया में पहुंचा देता है। उसमें एक नया सा जोश और खुशी भर जाती है। वे हर एक चीज को अलग नजरिए से देखता है। उसका दिल सिर्फ अपने प्यारे के लिए ही धड़कता है। हर पल एक इंसान के बारे में सोचना जैसे और कोई काम ही न हो। बार-बार अपने आप को देखना, खुद को संवारना। अगर आपको भी अपने पार्टनर में ये कुछ खास बातें दिखें तो समझ जाएं कि आपका पार्टनर आपके लिए पूरी तरह प्यार में पागल है और आपके अलावा किसी को नहीं देखते हैं।
बीमार होने पर देखभाल करना
यदि आपके बीमार होने पर आपका साथी, आपका साथ दे, देखभाल करे तो ये सबसे बड़ा सबूत है। आपके लिए दवाइयां लाना, डॉक्टर के पास ले जाना, आपके लिए खाना बनाना और हर संभव तरीके से आपकी देखभाल करना, प्यार की निशानी है।
बातों को महत्व देना
आज के समय के हिसाब से रिश्तों में स्थिरता कम देखने को मिलती है, लेकिन फिर भी आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व देता है, आपकी राय मानता है और आपके साथ खुलकर बात करता है, तो यह स्पष्ट है कि वह आपसे प्यार करता है, क्योंकि वे आपके साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं।
भावनाओं का ख्याल रखना
रिश्तों में छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े का कारण बन जाती हैं। जब आपका पार्टनर छोटी-छोटी गलतियों पर भी नाराज नहीं होता, तो इसका मतलब है कि वह आपकी भावनाओं को समझता है और आपके लिए हमेशा खुश रहना चाहता है।
आंखों से जानना
आंखें बहुत कुछ बताती हैं। इस पर बहुत से गाने भी बन चुके हैं। जो बातें आप जुबां से नहीं कह पाते, वे आपकी आंखें बोल देती हैं। जब आपका पार्टन आपकी आंखों से आपकी खुशी, गमी, नाराजगी पहचान ले तो समझ जाएं कि आप इनके लिए बनें हैं और वो आपके लिए।
सम्मान
रिश्ते की मजबूती बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समझना, सम्मान करना और भरोसा बहुत जरूरी है। साथ समय बिताने से पता चलता है कि क्या हमारी भावनाएं एक-दूसरे के लिए मजबूत हैं, क्या हम एक-दूसरे को समझते हैं और क्या हम एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं? और अगर आपको लगता है कि इन सवालों के जवाब हां में हो सकते हैं तो समझ लीजिए कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
