दाल-चावल भारतीय खान-पान का एक अलग हिस्सा होते हैं। कई लोगों का तो ये कम्फर्ट फूड भी होता है यानी इसे खाकर उन्हें बेहतर महसूस होता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला खाना है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे? तो आपके इस सवाल का जवाब आज इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं। आइए जानते हैं रोज दाल-चावल खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर

दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी होता है। वहीं चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माने जाते हैं यह शरीर को एनर्जी देते हैं। दाल और चावल में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि जैसे कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। दाल और चावल में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

स्वास्थ्य लाभ

दिल की बीमारियों होगी कम

दाल में पाया जाने वाला फोलेट हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करेगा।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

दाल-चावल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे।

तनाव होगा कम

दाल-चावल में मौजूद ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड सेरोटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है। इसका सेवन करने से मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

इन दोनों चीजों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी बचाता है।

त्वचा के लिए अच्छा

दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।

वजन रहेगा कंट्रोल

इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखते हैं इसलिए, यह वजन नियंत्रण में भी मदद करेंगे।

हड्डियां बनेगी मजबूत

दाल में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

क्या रोजाना दाल-चावल खाना सुरक्षित रहेगा?

सामान्य रूप से रोजाना दाल-चावल खाना सुरक्षित रहेगा हालांकि यदि आपको डायबिटीज है तो आपको चावल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है। कुल मिलाकर बात ये है कि दाल-चावल हमें कई सारे पोषक तत्व देते हैं और हमारे पाचन, हार्ट हेल्थ और पूरी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, आपको इनके साथ अन्य चीजों, जैसे सब्जियां, दही आदि को भी शामिल करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *