योग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कुछ लोग जिम के शैकीन होते हैं और कुछ योग के। दोनों ही सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन इन्हें करते समय भी सावधानी अपनानी चाहिए। आजकल तो लोग नए-नए तरीके ढूंढते हैं योग करने के। जैसे कि मसाज के लिए लोग मछलियों का प्रयोग करते हैं, वैसे ही आजकल सांप के साथ योग काफी ट्रेंड में है। जी, हां आपने बिल्कुल सही सुना।
Yoga with Snake

नाम से तो पहचान ही गए होंगे कि इसका क्या मतलब है। सांप के साथ योग करना आजकल काफी फेमस हो गया है। कैलिफोर्निया के कोस्टा में एक स्टूडियो ने ये चीज शुरू की है। इसमें योग के वक्त लोगों को सांप दिए जाते हैं। जब कोई योग करते हैं तो सांप उनके शरीर पर घूमते हैं।
स्टूडियो के मालिक का कहना है कि वे लोगों के मन से सांपों का डर निकालना चाहते हैं। इस क्लास में सांस पर कंट्रोल कर सांप के डर को दूर किया जाता है और योग होता है। पूरी 45 मिनट की क्लास लगाई जाती है। एक आसन में लोगों को लिटाकर उन पर सांप छोड़ दिया जाता है। साथ ही सांप को हाथ पर रखकर बैलेंस सिखाया जाता है।
स्टूडियो में टोटल छ: सांप हैं और मालिक का कहना है कि वे विश्वास के लायक हैं और किसी को भी नहीं काटते। योग करने से पहले ये भी बताया जाता है कि सांपों से किस तरह पेश आना है।
