हमें स्नैक्स खाना बहुत पसंद होता है। जब भी हमें भूख लगती है तो हम स्नैक्स खा लेते हैं। इसका मतलब है कि भूख लगने पर हल्का फुल्का कुछ खा लेना। लेकिन अगर बात डायबिटीज के मरीजों की करें तो उनके लिए खाने का सेलेक्शन करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि गलत खानपान से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे स्नैक्स का चयन करें जिसमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम हो और सेहत पर किसी तरह का बुरा असर न पड़े।

Black Gram

एक्सपर्ट्स का कहना है कि काले चना मधुमेह रोगियों के लिए एक आदर्श स्नैक्स है। इसकी एक सर्विंग ही फाइबर से भरी हुई है। काले चने, नींबू और कटी हुई कुछ सब्जियों के साथ एक सेहतमंद चाट तैयार किया जा सकता है। अगर आप भुने हुए काले छोले लेते हैं तो भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Popcorn

पॉपकॉर्न को तैयार करना मिनटों का काम है। इसे एक टेस्टी नाशता के रूप में खाया जा सकता है। ये वजन घटाने में भी मददगार है। पॉपकॉर्न में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। सिनेमा हॉल वाले पॉपकॉर्न में नमक ज्यादा होता है तो उसे न ही खाएं। उसे खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए कम नमक में खाएं।

Almonds

बादाम विटामिन ई और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें ताकि डायबिटीज से दिल की बीमारियों का खतरा न हो। इससे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकते हैं। भिगोए हुए बादाम खाएं।

Egg

अंडा में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। बहुत से लोग सुबह नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं। ये आपकी डायबिटिक डाइट का एक अहम हिस्सा हो सकता है। ब्रेकफास्ट या शाम के समय सख्त उबले हुए अंडे खाएं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम रहेगा और शरीर मजबूत।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *