जब भी हम मेकअप करते हैं तो लिपस्टिक को नहीं भूल सकते। लिपस्टिक हमारे चेहरे को और ज्यादा निखारती है और कह सकते हैं कि ये ग्लैमरस लुक के लिए फिनिशिंग टच के तौर पर काम आती है। पर अगर भारतीय स्किन की बात करें तो उनके लिए लिपस्टिक का शेड ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि भारत में लोगों के रंग बड़े ही अलग अलग हैं। ऐसे में लेडीज लिपस्टिक सिलेक्ट करने के लिए कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखें जिससे वे आसानी से अपने लिए लिपस्टिक का चयन कर सकें।
Fair Skin
फेयर स्किन वाले लोग अगर अपनी नेचुरल सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं तो सॉफ्ट पिंक, पीच, न्यूड और लाइट कोरल शेड्स चुन सकते हैं ताकि उनकी स्किन की रंगत पर कोई असर न पड़े। हल्के शेड्स आपकी स्किन की रंगत को खूबसूरती से निखारते हुए लिप्स में हल्की सी चमक जोड़ते हैं। गहरे या कंट्रास्ट रंगों का चयन न करें क्योंकि वे फेयर स्किन को दबा सकते हैं।
Wheatish complexion
जिनका स्किन का रंग गेहुंआ है तो वे बेरी, कारमेल टोन और माउव शेड ऑपशंस यूस कर सकते है। ऐसे रंग आपके होंठों को नेचुरल अंडरटोन को प्रभावित किए बिना गहराई देते हैं। बहुत हल्के या पेस्टल शेड्स गेहुंआ स्किन पर अच्छे नहीं दिखते।
Dusky Complexion
सांवली स्किन के लिए गहरा लाल, बेरी टोन जैसे बोल्ड और रियल शेड्स जो नेचुरल कलर को निखारते हों, ऐसे रंग अच्छे लगते हैं। ये रंग एक कंट्रास्ट होते हैं जो होंठों को अच्छा उभारते हैं। इन रंगों के अलावा टेराकोटा और बर्न नारंगी सांवली स्किन को खूबसूरत बनाता है।
Dark Complexion
गहरे रंग की स्किन वालों के लिए बरगंडी, चॉकलेट ब्राउन, प्लम, लाल और गहरे नारंगी जैसे गहरे शेड अच्छे रहेंगे। ये रंग भारतीय स्किन के लिए बेहतरीन लिपस्टिक शेड हैं।
