बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ओम शान्ति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी शानदार अदाकारी के चलते उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों दीपिका मदरहुड के अनुभव को एंजॉय कर रही हैं, और हाल ही में उन्होंने नींद की कमी और बर्नआउट पर अपने विचार साझा किए।
नींद पूरी न होने पर हो सकती है ये प्रॉब्लम
एक इंटरव्यू में दीपिका ने बर्नआउट के प्रभाव पर बात करते हुए कहा, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती या आप थक जाते हैं, तो आपके फैसले लेने की क्षमता पर इसका असर पड़ता है। मैं महसूस कर सकती हूं कि जब मैं कुछ दिनों तक ठीक से नहीं सो पाती, तो यह मेरे निर्णयों को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में अपनी देखभाल करना बहुत जरूरी है, ताकि वह सही निर्णय ले सकें।
दीपिका न दिया फैंस को महत्वपूर्ण संदेश
दीपिका ने यह भी साझा किया कि लोग अक्सर अपनी भावनाओं, खासकर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं, को अपने अंदर दबा लेते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने फैंस को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, दर्द, गुस्सा और अन्य भावनाएं महसूस करना सामान्य है। महत्वपूर्ण यह है कि आप इनसे कैसे निपटते हैं। आलोचना से सीखें और इसे सकारात्मक तरीके से अपने आत्म-विकास में इस्तेमाल करें। दीपिका ने यह भी कहा कि मेहनत और धैर्य रखना जरूरी है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है कि हम नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। इस तरह के अनुभव हमें मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
दीपिका का यह खुलासा न केवल उनकी व्यक्तिगत यात्रा को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे किसी भी स्थिति में सकारात्मकता बनाए रखी जा सकती है। उनकी कहानी हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
