प्रेग्नेंसी के दौरान सही डाइट चुनना बहुत जरुरी होता है क्योंकि यह न सिर्फ मां की सेहत बल्कि बच्चे के विकास पर भी असर डालता है। प्रेग्नेंसी में कई मह‍िलाओं को कॉर्न फ्लेक्‍स खाने की क्रेव‍िंग होती है। कॉर्न फ्लेक्स मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं इसल‍िए इसे एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट माना जाता है। हालांकि, कॉर्न फ्लेक्स में फाइबर की मात्रा कम होती है। प्रेग्नेंसी में कब्ज एक सामान्य समस्या है और ऐसे में फाइबर की कमी वाले खाद्य पदार्थ समस्या को और बढ़ा सकते हैं। यदि आप कॉर्न फ्लेक्स खा रही हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इसे फाइबर युक्त फलों या सब्जियों के साथ संतुलित करें। कॉर्न फ्लेक्स एक सामान्य नाश्ता है जिसे कई लोग पौष्टिक मानते हैं लेकिन क्या इसे गर्भावस्था में इसे खाना सुरक्ष‍ित है, आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

क्या प्रेग्नेंसी में कॉर्न फ्लेक्स खा सकते हैं?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कॉर्न फ्लेक्‍स का सेवन प्रेग्नेंसी में हेल्‍दी नहीं माना जाता। ऐसे में इसका ज्‍यादा सेवन करने से बचना चाह‍िए। 100 ग्राम कॉर्न फ्लेक्‍स में करीब 400 कैलोरीज होती हैं इसे खाकर वजन बढ़ सकता है और प्रेग्नेंसी में हेल्‍दी वेट मेनटेन करना जरूरी होता है इसल‍िए आपको इसे खाने से बचना चाह‍िए। कॉर्न फ्लेक्‍स में चीनी, नमक और फैट की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसे ज्‍यादा खाने से पेट में दर्द और ब्‍लोट‍िंग भी हो सकती है। बाजार में म‍िलने वाले कॉर्न फ्लेक्‍स में आर्ट‍िफ‍िश‍ियल फ्लेवर भी मिलाए जाते हैं जो क‍ि एक तरह के केम‍िकल्‍स हैं इसल‍िए इसे खाने से बचें। केम‍िकल्‍स युक्‍त आहार खाने से आपकी और गर्भस्‍थ श‍िशु की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कॉर्न फ्लेक्‍स में मौजूद एक्स्ट्रा चीनी के कारण ब्‍लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है।

कॉर्न फ्लेक्‍स की जगह दूध के साथ खाएं ये चीजें

प्रेग्नेंसी के दौरान स्वस्थ डाइट बहुत जरूरी होता है ताकि मां और शिशु दोनों को पर्याप्त पोषण मिल सके। कॉर्न फ्लेक्स की जगह दूध के साथ आप कुछ हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं, जो पोषण से भरपूर होते हैं।

रागी या बाजरा से बना दलिया

इसमें कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इनका दलिया बनाकर आप दूध के साथ खा सकते हैं, इससे प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियों और रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।

ओट्स

इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा होती है। दूध के साथ ओट्स को पकाकर उसमें फल, ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा शहद डालकर खा सकते हैं। यह एनर्जी और फाइबर का अच्छा स्रोत है जो पाचन को बेहतर बनाता हैं।

मखाने

इसको आप हल्का भूनकर दूध के साथ खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान एक हेल्दी स्नैक के रूप में काम करते हैं।

चिया सीड्स पुडिंग

आप चाहें तो इसे बनाकर खा सकते हैं। चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। चिया सीड्स को दूध में मिलाकर रातभर फ्रिज में रख दें और सुबह उसमें शहद, फल और नट्स डालकर खाएं। यह आपकी एनर्जी को बनाए रखने में मदद करेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *