पेरेंट्स बनना हर कपल का सपना होता है। हर कपल चाहता है कि उनके घर में किलकारियां गूंजे लेकिन आजकल इनफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के कारण कई कपल्स का यह सपना सिर्फ सपना ही रह जाता है। ऐसे में कपल्स आईवीएफ और अन्य तरीकों की मदद लेते हैं लेकिन यदि लाइफस्टाइल ही हेल्दी नहीं होगा तो कंसीव करने में मुश्किल होगी। इस दौरान डाइट और लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखना होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल हेल्दी प्रेग्नेंसी प्लान करने में मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं और पूरी तरह से फिट हैं तो आपकी प्रेग्नेंसी भी हेल्दी होगी लेकिन लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां कंसीव न करने की वजह भी बन सकती हैं। इन गलतियों के कारण प्रेग्नेंसी प्लान करने के चांसेज भी कम हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे कारण बताते हैं जिनके कारण आपको कंसीव करने में समस्या हो सकती है।

अनहेल्दी डाइट

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए बॉडी को न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। अगर आप बैलेंस्ड डाइट नहीं लेते हैं या न्यूट्रिशन पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपके लिए कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में एग क्वालिटी खराब होती है और कंसीव करना मुश्किल होता जाता है इसलिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखें और हर मील बैलेंस्ड रखें।

मेंटल हेल्थ को इग्नोर न करें

आपकी बॉडी और ब्रेन दोनों कनेक्टेड होते हैं। अगर आपको स्ट्रेस, एंग्जायटी या टेंशन रहती है तो इससे आपकी फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ेगा इसलिए अपनी मेंटल हेल्थ का खास ध्यान रखें और इमोशनल हेल्थ पर भी ध्यान दें।

नींद पूरी न हो पाना

अगर आपको भी रात में देरी से सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत है तो इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। नींद के दौरान बॉडी को हील होने का समय मिल जाता है लेकिन अगर आप नींद पूरी नहीं करते हैं, तो इससे रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स को भी नुकसान हो सकता है। यह कंसीव न कर पाने का कारण भी बन सकता है।

बहुत ज्यादा एक्सरसाइज

बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने की आदत भी कंसीव करने के लिए मुश्किल बना सकती है। ज्यादा एक्सरसाइज हार्मोन्स इंबैलेंस होने का कारण बन सकती है और इससे ओव्यूलेशन मुश्किल हो सकता है इसलिए अपना वर्कआउट शेड्यूल बनाएं और रोज एक्सरसाइज करें।

हर चीज को लेकर नेगेटिव रहना

अगर आप खुद से ही नेगेटिव बातें बोलते रहते हैं जैसे कि ‘मेरे लिए कंसीव करना मुश्किल है’ या ‘शायद मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी’। ऐसे में आपकी बॉडी उसी रूप में ढलना शुरू कर देती है और आपके लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है इसलिए खुद को हमेशा पॉजिटिव रखें और मन में नेगेटिव विचार न आने दें।

दिनभर एक्टिव न रह पाना

काम के दौरान कई घंटो तक बैठे रहने से पेल्विक एरिया में ब्लड का फ्लो रुक जाता है और इससे हार्मोन्स इंबैलेंस हो सकते हैं। इनके कारण रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है जिससे कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है। अगर आप फिजिकल वर्कआउट नहीं करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है और ओव्यूलेशन की संभावना कम हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *