बॉडी को फिट और हेल्दी रखने के लिए योगा जरूरी है। योगा करने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आप जानते हैं कि योगा करने से स्किन भी खूबसूरत होती है। जी, हां योगा बढ़ती उम्र के निशान मिटाने में बेहद असरदार साबित होगा। योग की मदद से चेहरे को जवां और खूबसूरत बनाया जा सकता है। योग स्किन में नैचुरल तरीके से ग्लो लाता है, उम्र बढ़ने पर भी यदि योग किया जाए तो हमेशा ये ग्लो चेहरे पर बरकरार रहता है। योग की मदद से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते है। योग आपके शरीर में हैप्पी हॉर्मोन बढ़ाता है जिसका साफ असर आपकी त्वचा पर भी नजर आता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरू बाबा रामदेव के अनुसार, चमकती त्वचा और शारीरिक सौन्दर्य के लिए के लिए कुछ योगासन बेहद असरदार साबित होते हैं। योग गुरू के अनुसार, महिलाएं अगर सदा यौवन और सौन्दर्य को बरकार रखना चाहती हैं तो रोजाना कुछ आसन बैठकर लेटकर जितना कर पाएं उतना आसन करें। एक्सपर्ट ने बताया अगर योग के साथ संतुलित आहार जैसे कुछ ड्राईफ्रूट्स और एलोवेरा का सेवन किया जाए तो लंबे समय तक स्किन पर यौवन को बरकरार रखा जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे योगासन है जो जिंदगीभर स्किन को जवां और खूबसूरत बना सकते हैं।

कपालभाति प्रणायाम

महिलाएं कपालभाति प्रणायाम करें इससे उनकी स्किन में निखार आएगा। इसे करने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून शुद्ध होता है। इस प्रणायाम को करने से स्किन जवां और खूबसूरत दिखती है। यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है और स्किन को ग्‍लोइंग बनाता है। अगर नियमित रूप से इस योग का अभ्यास किया जाए तो आसानी से मुंहासों का उपचार किया जा सकता है।

सूर्यनमस्कार

महिलाएं चाहती हैं कि वो हमेशा ही सुंदर दिखें और उनकी स्किन जवां दिखे तो वो रोजाना सूर्य नमस्कार करें। इसे करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है, बॉडी में लचीलापन आता है। रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करने से चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं और स्किन में ग्लो आता है। सूर्य नमस्कार करने से ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिसकी वजह से चेहरे, त्वचा और बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। चेहरे की खूबसूरती के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट पर निर्भर रहने से बेहतर है कि आप योग पर निर्भर रहें।

भस्त्रिका प्राणायाम

इससे स्किन में ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है। ब्लड में जमा टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकलते हैं और स्किन में चमक आती है। भस्त्रिका प्रणायाम को चमकती त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से भस्त्रिका प्राणायाम करें, ये प्रणायाम हमारी स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है। भस्त्रिका प्राणायाम को रोजाना 10 से 15 मिनट तक कुछ सेकंड का विराम लेकर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *