आजकल के समय में बहुत से लोग हैं जो बालों के झड़ने की समस्या से गुजर रहे हैं। उनके बाल झड़ने लगते हैं और इसी वजह से वे गंजे हो जाते हैं और उन्हें किसी के सामने जाने में भी अच्छा नहीं लगता। उन्हें शर्म आती है। अगर इसी तरह आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कुछ ऐसे नैचुरल तरीके अपना सकते हैं जो आपके बालों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें सुंदर और स्वस्थ बना सकता है। अगर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको गंजे होने की नोबत नहीं आएगी, बाकि आप अपने डॉक्टर से भी सलाह लें।

मेथी दाना

बालों के लिए मेथी दाना अच्छा माना गया है। बालों की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं और स्वस्थ रहती हैं। इससे हेयरफॉल भी रुकता है। रोज खाली पेट एक चम्मच भीगे हुए मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसका प्रयोग हेयर मास्क में भी कर सकते हैं। मेथी के दानों को भिगोकर इसका पेस्ट बना लें और फिर इसे बालों पर लगा लें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

एलोवेरा

ये तो सभी को ही पता है कि एलोवेरा बालों और त्वचा के लिए सबसे बढ़िया चीज है। एलोवेरा का इस्तेमाल कई स्किन और हेयर केयर उत्पादों में होता है। आप सीधे पौधे से निकाले गए जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे अपने बालों में लगा सकते हैं। आप इसे तेल, दही या किसी हेयर मास्क में भी मिला सकते हैं। इसका pH स्तर बहुत कम होता है जो इसे स्कैल्प के लिए सबसे अच्छा बनाता है। इस तरह कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। एलोवेरा जेल में खनिज, तांबा और जस्ता भी होते हैं और यह रूसी को भी ठीक करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

आंवला

आंवला बालों के लिए काफी अच्छा बताया गया है। इसमें विटामिन सी के अलावा ढेरों एंटीऑक्सिडेंट्स पाये जाते हैं। जो बालों की समस्याओं को दूर करते हैं। ये बालों को बेजान होने से रोक सकते हैं। साथ ही इससे उम्र से पहले सफेद बालों की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *