शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही लोगों में डांडिया और गरबा को लेकर उत्साह दोगुना हो जाता है। गरबा नाइट्स बच्चों से लेकर कपल्स और हर व्यक्ति के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन का मौका होता है। गरबा खेलने के लिए आपके शरीर को काफी एनर्जी की जरूरत पड़ती है क्योंकि इस दौरान लोग अपनी पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हैं। गरबा करना भले ही थोड़ा मुश्किल हो लेकिन लोग कुछ स्टेप्स सीखकर ही उन्हें रीपिट करते रहते हैं लेकिन गरबा खेलते समय आपको कुछ सावधानिया बरतनें की जरूरत होती है ताकि किसी भी तरह की चोट या असुविधा से बचाव जा सके तो चलिए जानते हैं कि गरबा खेलने के दौरान चोट से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

आरामदायक जूते पहनें

गरबा खेलने के दौरान फिसलने या एड़ी मोड़ने से बचने के लिए सपोर्ट वाले फ्लैट और आरामदायर जूते पहनें। ऊंची एड़ी या असुविधाजनक जूते पहनने से बचें इससे गिरने या पैर में चोट लगने का जोखिम हो सकता है। हाथों को मार लगने से बचने के लिए हाथों में बैंड पहने ताकी हाथों को नुकसान पहुंचने का जोखिम कम हो सके।

ज्यादा थकान से बचें

गरबा खेलने के दौरान अपनी सीमाओं को जानें और खुद पर बहुत ज्यादा जोर न डालें। अगर आपको थकान या चक्कर जैसा महसूस हो तो आराम करें, ठीक होने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें और आराम करें।

अपने शरीर की सुनें

गरबा खेलने के दौरान शरीर में महसूस होने वाली किसी भी तरह की असुविधा, दर्द और थकान को नजरअंदाज न करें। अगर आपको किसी भी तरह की असुविधा महसूस हो तो गरबा करने से रुक जाएं और आराम से बैठ जाएं।

अपनी गति बनाए रखें

गरबा खेलने के दौरान धीमी गति से शुरू करें और धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं ताकि ज्यादा थकान न महसूस हो। गरबा खेलने के दौरान लंबे समय तक एक साथ डांस करने से बचें और बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।

अच्छे से वार्म अप करें

शरीर के तनाव और चोट लगने के जोखिम को कम करने के लिए गरबा शुरू करने से पहले अपनी मांसपेशियों का तनाव बढ़ाने के लिए वार्म अप जरुर करें जितना मांसपेशीयों का तापमान बढ़ेगा उतना उनके फटने की शक्ति कम होगी। अपने पैरों, हिप्स और पीठ पर ध्यान दें क्योंकि गरबे के दौरान ये क्षेत्र सबसे ज्यादा क्रियाशील होते हैं।

डांस करने के बाद स्ट्रेचिंग करें

गरबा खेलने के बाद अपने शरीर को अच्छी तरह स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग आपकी मांसपेशियों को आराम देने और अकड़न को रोकने में मदद करता है।

खूब पानी पीएं

गरबा खेलने से पहले, उसके दौरान और बाद में खूब पानी पिएं, निंबू शरबत पीएं ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव हो और मांसपेशियों में ऐंठन से बच सकें।

हल्के कपड़े पहनें

गरबा खेलने के दौरान शरीर को आराम देने और हवा पास होने के लिए ढीले, हवादार और हल्के कपड़े पहनें। ज्यादा टाइट कपड़े पहनने के कारण आपकी मांसपेशियों में अकड़नऔर शरीर में तनाव हो सकता है।

डांस करने के बाद स्ट्रेचिंग करें

गरबा खेलने के बाद अपने शरीर को अच्छी तरह स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग आपकी मांसपेशियों को आराम देने और अकड़न को रोकने में मदद करता है।

इस बात का रखें ध्यान

गरबा खेलने के दौरान इन बातों का ध्यान रखकर आप खुद को चोट पहुंचाने से बच सकते हैं। बस खुद को हाइड्रेटेड रखें, शरीर की सुने और स्ट्रेचिंग करते रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *