जैसे शरीर का स्वस्थ होना जरुरी है वैसे ही रोजाना की रुटीन के लिए दिमाग का हेल्दी होना भी आवश्यक है। अगर दिमाग हेल्दी होगा तो हमारे रोजाना के कामकाज अच्छे से हो पाएंगे। वहीं यदि दिमाग ही हेल्दी नहीं होगा तो कोई भी काम करने में दिक्कत होगी। ऐसे में नियमित और स्वस्थ सुबह की कुछ आदतों को अपनाकर आप अपने जीवन के साथ-साथ दिमाग को भी हेल्दी रख सकते हैं। यहां कुछ ऐसी सुबह की आदतें हैं जो आपके दिमाग को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
पौष्टिक नाश्ता करें
सुबह का नाश्ता खाना अच्छी आपकी याददाशत के लिए जरुरी है। खासकर विटामिन-बी, विटामिन-सी, और ओमेगा-3 युक्त डाइट आपके दिमाग को मजबूत करने में मदद करेगी।

मेंटल एक्सरसाइज करें
पहेलियाँ हल करें, क्रॉसवर्ड पजल सॉल्व करें या दिमागी खेल खेलें इससे दिमाग और मानसिक चुस्ती को बढ़ावा मिलेगा।
सुबह उठते ही एक्सरसाइज करें
सुबह का समय एक्सरसाइज करने के लिए अच्छा होता है। योग, प्राणायाम, या साधारण सांस लेने वाली एक्सरसाइज दिमाग और मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद मिलेगी।
पढ़ाई करें
इस समय पढ़ाई करना और नए ज्ञान को अपनाने से भी दिमाग को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

मेडिटेशन या मनन करें
सुबह की शांति और चिंता मुक्ति के लिए मेडिटेशन या मनन करना फायदेमंद रहेगा। यह दिमाग को बढ़ावा देगा और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करेगा।
हाइड्रेटेड रहें
दिमाग तेज करने के लिए आपको सुबह उठकर एक गिलास पानी पिएं। इससे सिस्टम को साफ करने हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी।

