जब आप अपने पार्टनर के साथ एक ही घर में रहते हैं तो एक साथ सोना भी लाजमी है, लेकिन जब आप अपने पार्टनर के स्लीप पैटर्न के कारण सही से नींद नहीं ले पा रहे होते हैं, तो स्लीप डिवोर्स जरूरी हो जाता है। नींद लेना बहुत जरूरी है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती तो इसका असर आपके रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा, इसलिए जरूरी है कि ऐसी स्थिती में पति-पत्नी एक ही घर में अलग-अलग बेड या रूम में सोएं। यहां जानें कि आपको इसकी जरूरत है कि नहीं।

जरूरत है Sleep Divorce की?

जब आपका पार्टनर सोते समय अक्सर खर्राटे ले या बिस्तर पर बहुत करवटें बदले तो इससे आपकी नींद बाधित होगी जिस वजह से बार-बार रात में जागना पड़ता है और सुबह उठने पर थकान महसूस होती है तो आपको इस पर विचार जरूर करना चाहिए।

अगर पार्टनर की नींद की आदतें आपको हेल्थ प्रॉब्लम जैसे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस या डिप्रेशन दे रही है तो आपको स्लीप डिवोर्स ले लेना चाहिए। अलग-अलग सोएंगे तो दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

हर एक व्यक्ति की नींद का पैटर्न अलग-अलग होता है। अगर आपका पार्टन पहले सोता है या आप पहले सोते हैं तो आपको स्लीप डिवोर्स ले लेना चाहिए। इससे आपकी या उनकी नींद में किसी तरह की खलल नहीं पड़ेगी।

इमोशनल स्ट्रेस बढ़ने से भी आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। रात में अक्सर पार्टनर के साथ लड़ाई या बहस हो तो बेहतर है कि अलग सोएं। इससे दिमाग शांत रहेगा और सुबह आप बेहतर तरीके समस्या का समाधान कर पाएंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *