बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने मोटापे से परेशान हैं, लेकिन वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अपने दुबलेपन से परेशान हैं। लोग न मोटे लोगों को बोलने से हटते हैं और न ही दुबलों को। ऐसे में इंसान अपने आप से नफरत करना शुरू कर देता है। इस चक्कर में वे तरह तरह के नुस्खे अपनाता है। कई बार नुस्खे काम कर जाते हैं, लेकिन कई बार नुकसान भी हो सकता है।

ऐसे में आज आपको यहां बताएंगे कि किस तरह आप अपने दुबलेपन को नेचुरल तरीके से दूर कर सकते हैं।

Avocado का सेवन

एक एवोकाडो में 200 से भी ज्यादा कैलोरी होती है। इसमें विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है।

Milk

रोजाना रात को दूध पीने से वजन सही रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे वजन बढ़ाने का एक अच्छा साधन माना गया है।

साबुत अनाज की रोटी

साबुत अनाज की रोटी वजन बढ़ाने में मदद करती है। रोटी के साथ आप अंडे, मीट या चीज़ खा सकते हैं।

दही

फुल क्रीम दूध से बना दही वजन बढ़ाने में मदद करता है। दही में प्रोटीन, कार्ब्स, फैट्स अच्छी मात्रा में होता है।

साबुदाना और आलू

आलू और साबुदाने में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है, साथ ही कैल्शियम और पौषक तत्व भी मौजूद हैं जो वजन बढ़ाने में लाभकारी है। इसके अलावा आप अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से सलाह ले सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *