आजकल तो तरह तरह के हेयरस्टाइल शुरू हो गए हैं। महिलाएं लंबे बाल भी पंसद करती हैं और छोटे भी, लेकिन जब वे छोटे बालों से लंबे बालों के एरा में आती हैं तो उन्हें उनके बाल जल्दी से लंबे चाहिए होते हैं या बहुत सी महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके बाल सालों से बढ़ नहीं रहे हैं तो इसलिए यहां आज हम आपको लंबे बालों के लिए तरीके बताएंगे। जिसे इस्तेमाल कर आपके बाल बढ़ जाएंगे।

Shampoo का इस्तेमाल

बालों का सही तरह न बढ़ना शैम्पू पर भी निर्भर करता है। अगर आपके शैम्पू में हानिकारक केमिकल्स हैं तो ये बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसकी जगह किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। आप हफ्ते में कम से कम दो बार शैम्पू करें और उन्हें उलझने से बचाने के लिए कंडीशनर करें।

Trimming

रोजाना अपने बालों में कंघी करें। इस वजह से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है और ये बालों को बढ़ने में मदद करता है। नियमित रूप से बालों को ट्रिम करवाएं। बहुत सी महिलाएं बाल बढ़ाने के चक्कर में ट्रिम नहीं करवाती जिससे भी बालों की लंबाई जल्दी नहीं बढ़ती।

तेल से मालिश

नियमित रूप से बालों में तेल लगाएं और स्कैल्प की मसाज करें। इससे मसाज करने से बालों को पोषण मिलता है।

धूप से बचाव

बालों को ज्यादा धूप में नहीं रहना चाहिए इससे बालों को ही नुकसान होगा। इसलिए बालों को बचाने के लिए सिर को ढक कर रखें।

पौष्टिक आहार

पौष्टिक खाना न खाने से शरीर की तरह बाल भी कमजोर हो जाएंगे और उनका विकास रुक जाएगा। इसलिए कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर, फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाना खाएं। लेकिन फिर भी आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *