मानसिक सेहत जितनी जरूरी है, उतनी ही शारीरिक सेहत भी। हम अपने आप को फिट रखने के लिए जिम जाते हैं, योग आदि करते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो इन सब चीजों के साथ अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते। उन्हें ऐसा लगता है कि सही सेहत के लिए सिर्फ कसरत ही फायदेमंद है, लेकिन आपको बता दें कि इन सब चीजों के साथ अच्छा और स्वस्थ खानपान भी जरूरी है।
इसके साथ ही मौजूदा दौर में बहुत से लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, ऐसे में हेल्दी फूड्स की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने लगी है। जो भी हम खाते हैं उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हर चीज को खाने का एक तरीका होता है, तो चलिए आज जानते हैं कि कौन से फूड्स हैं जिन्हें उबाल कर खाया जाए जिससे उसके फायदे दुगने हो जाए।
दालें
दालों को जब बॉयल किया जाता है तो उनकी डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ जाती है। जब इन्हें उबाला जाता है तो इनमें मौजूदा प्रोटीन और फाइबर का एब्जॉर्ब्शन बेहतर होता है और वेट कंट्रोल करने में मददगार है।
अंडे
आपको बता दें कि प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स हैं उबले हुए अंडे। जब उन्हें उबाला जाता है तो उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। हेल्दी नाश्ता या भोजन का ये एक अच्छा विकल्प है।
Rice
चावलों में ब्राउन राइस को अच्छा माना जाता है। उबले हुए चावल ज्यादा पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जब इन्हें बॉयल करते हैं तो चावलों के स्टार्च का एब्जॉर्ब्शन बढ़ता है और ये बॉडी के लिए एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स है।
Vegetables
गाजर, ब्रोकोली, और पालक जैसी सब्जियां को उबालने से इनमें हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि कैरोटीनॉयड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का एब्जॉर्ब्शन बढ़ जाता है। उबालने की वजह से इनमें से कड़वाहट भी कम होती है और आयरन, अन्य मिनरल्स की मात्रा भी बढ़ जाती है।
