कब्ज से जूझ रहे मरीजों को शौच करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में केले को शामिल करें। केला फाइबर और विटामिन-ए, बी6, सी और डी से भरपूर माना जाता है ऐसे में यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं, केला अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

केला खाने से होने वाले फायदे

कब्ज

वात दोष के बढ़ने से कब्ज की समस्या होती है। फास्ट फूड, कॉफी या चाय का ज्यादा सेवन, रात को देर से सोना, तनाव और डिप्रेशन से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज को नियंत्रित करने में केला फायदेमंद होता है। यह अपने वात को संतुलित करने वाले गुण के कारण मल को मुलायम बनाता है और कब्ज को नियंत्रित करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए केले में शहद मिलाकर खाएं।

कमजोर याददाश्त

ठीक से नींद न आना, ज्यादा तनाव आदि कमजोर याददाश्त के मुख्य कारण हैं। ऐसे में केले का नियमित सेवन तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है जिससे नींद की समस्या और तनाव कम होता है इसलिए दिन में 1-2 केले खाएं।

यूटीआई इंफेक्शन

यदि आपको पेशाब करते समय जलन और दर्द होता है तो हो सकता है कि आप यूटीआई इंफेक्शन से पीड़ित हों। केला यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में फायदेमंद होता है। केले के तने का जूस अपने ठंडे गुणों के कारण जलन को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

डायरिया

डायरिया होने पर अपने आहार में केला शामिल करें। इसे खाने से शरीर को अधिक पोषक तत्व अवशोषित करने में मदद मिलेगी।

केले खाने का सही वक्त

कई लोग सुबह खाली पेट केला खाते हैं। ऐसा करने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी केला खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह एक भारी फल है और इसे पचने में समय लगता है। इसके कारण आपको एसिडिटी और अपच जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही अपच, खांसी या अस्थमा होने पर आपको रात में केला खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कफ दोष बढ़ सकता है हालांकि, आपको इसका सेवन हल्का खाना खाने के बाद और दोपहर के आसपास करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *