आमतौर पर हम यही मानते हैं कि कब्ज की समस्या अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण होती है। इसके अलावा जो लोग पानी कम पीते हैं, उन्हें भी पाचन संबंधी समस्या जैसे कब्ज की शिकायत रहती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि कब्ज से बचना है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डाइट में फाइबर युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करें और जीवनशैली में अच्छी आदतों को अपनाएं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ लाइफस्टाइल और खानपान की बुरी आदतें ही कब्ज का कारण नहीं बनती। एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार कब्ज का कारण कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी बन सकती हैं। आइए, जानते हैं इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में।
हाइपोथायरायडिज्म
इसका मतलब होता है कि थायराइड ग्लैंड का अंडरएक्टिव होना। इसे आसान भाषा में कह सकते हैं कि व्यक्ति का थायराइड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन नहीं बना रहा है। ऐसे में शरीर में हार्मोनल अंसतुलन होने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म रेट भी धीमा हो जाता है। नतीजन व्यक्ति को कब्ज की समस्या होने लगती हैं। वही, यदि किसी को हाइपरथायरायडिज्म होता है तो उनमें दस्त की समस्या ज्यादा देखी जाती है।

मल्टीपल स्केलेरोसिस
यह एक क्रॉनिक बीमारी है जो कि सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से इस बीमारी से पीड़ित है तो अक्सर उसके ब्रेन द्वारा भेजे गए संकेत डाइजेस्टिव सिस्टम तक नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में पाचन संबंधी समस्या जैसे कब्ज का जोखिम बढ़ जाता है। यही नहीं, मल्टीपल स्केलेरोसिस के कारण कई तरह की अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं। इसलिए इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपना ट्रीटमेंट करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए।
डायबिटीज
यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसको यदि सही तरह से मैनेज न किया जाए तो इससे बॉडी की नर्व्स प्रभावित होने लगती हैं जो नसें डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करती हैं डायबिटीज के कारण उन पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। इस तरह की कंडीशन मरीज में डायरिया, कब्ज और दोनों समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि कब्ज डायबिटीज मरीजों में जिम्मेदार हो सकता है।

ऐसे निपटें समस्या से
. यदि आपको किसी मेडिकल कंडीशन के कारण कब्ज की समस्या हो रही है तो बेहतर है कि आप इस संबंध में एक्सपर्ट से मिलें। इसके अलावा, आप कब्ज से निपटने के लिए अलग तरीके अपना सकते हैं।
. नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी कब्ज की समस्या कम हो जाती है। दरअसल, एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से मूड एन्हैंस होता है, जो पाचन क्षमता में भी सुधार करने में मदद कर सकता है।

. डाइट हेल्दी रखें। डाइट में फ्लूयड ज्यादा शामिल करें। इसके अलावा, ओट्स, दाल, सब्जियां आदि का सेवन करके भी आप कब्ज से दूर रह सकते हैं।
. नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी कब्ज की समस्या कम होगी। दरअसल एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से मूड मजबूत होता है जो पाचन क्षमता में भी सुधार करने में मदद कर सकता है।
यदि आपको कब्ज की समस्या लंबे समय से चल रही है तो डॉक्टर की मदद से मेडिसिन लें।
